{"_id":"69bcdb022ce4f958ef086a86","slug":"up-several-districts-including-lucknow-experienced-darkness-during-the-day-weather-changed-in-uttar-prades-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: लखनऊ सहित कई जिलों में दिन में छाया अंधेरा, गरज चमक के साथ हुई बारिश, तापमान गिरा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: लखनऊ सहित कई जिलों में दिन में छाया अंधेरा, गरज चमक के साथ हुई बारिश, तापमान गिरा, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:11 AM IST
सार
यूपी में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। प्रदेश के कई जिलों में सुबह नौ बजे के करीब अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली और सुबह घने काले बादल छा गए। तेज हवाओं के झोंकों के बीच करीब 9 बजे दिन में ही अंधेरा छा गया। जिससे लोगों को दिन में ही गाड़ियों की लाइट्स जलानी पड़ी।
इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसने मौसम को पूरी तरह ठंडा कर दिया। शहर के बाहरी इलाकों में कहीं कहीं ओले गिरने की भी सूचना मिली।
Trending Videos
2 of 11
शहर में दिन में अंधेरा छा गया।
- फोटो : amar ujala
बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस बदलाव का अनुमान जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही और दिन भर मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
4 of 11
बाराबंकी में बदला मौसम।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी में झमाझम बारिश: किसानों को मिला मिश्रित संदेश, शहरवासियों को राहत
बाराबंकी में शुक्रवार की सुबह जिले में गरज चमक के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों की जिंदगी को दो हिस्सों में बांट दिया। एक तरफ जहां कुछ लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के लिए यह चुनौती बन गई।
किसानों के लिए मिश्रित प्रभाव
बारिश ने उन किसानों को झटका दिया है जिनका आलू अभी खेत से घर या कोल्ड स्टोर नहीं पहुंचा है, साथ ही सरसों की फसल भी प्रभावित हुई है। लेकिन, मेंथा की रोपाई कर चुके या करने वाले किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। गेहूं की फसल भी काफी पक चुकी है, जिससे नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : amar ujala
शहरवासियों को मिली राहत
बारिश के बाद मौसम साफ हुआ, जिससे प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को शुद्ध हवा में सांस लेने का मौका मिला। जो लोग धुंध के कारण सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे, उन्हें भी राहत मिली।
पटरी दुकानदारों के लिए चुनौती
ईद और नवरात्र के त्योहारों में पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों का धंधा बारिश ने चौपट कर दिया। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को भी बारिश के कारण रास्ते में रुकना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।