फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों को 'तालिबानी' सजा देने वाली ये तस्वीरें हुई वायरल, बीएसए अब तक नहीं खोज सका स्कूल

Wed, 14 Feb 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Updated Wed, 14 Feb 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
viral pictures of punishment of students.

रायबरेली के जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी बीएसए नौनिहालों को ‘तालिबानी’ सजा देने वाला स्कूल खोज नहीं सके हैं। उनका कहना है कि फोटो से कुछ स्पष्ट नहीं है, फिर भी बारीकी से जांच कराई जा रही है। दरअसल, मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें शिक्षकों द्वारा बच्चों को तालिबानी सजा देते हुए दिखाया गया था। स्कूली यूनीफार्म पहने कुछ छात्र-छात्राओं को पहले मुर्गा बनाया गया और बाद में उनकी पीठ पर ईंटें रख दी गईं।



इस मामले को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने गंभीरता से लेते हुए बीएसए को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला का कहना है हमने फोटो देखी है, लेकिन फोटो से ये स्पष्ट नहीं हो रहा है कि ये इसी जिले का मामला है या किसी दूसरे जिले का। हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। जैसे ही कुछ स्पष्ट होगा, संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

viral pictures of punishment of students.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में एक पुरानी बिल्डिंग दिख रही है। बच्चों की यूनिफार्म और बिल्डिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मामला गुलाब रोड इलाके का है। यहां चलने वाले एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों की यूनिफार्म तस्वीर में दिख रही यूनिफार्म जैसी है।

वायरल हुई फोटो के पहले चित्र में एक छात्र को मुर्गा बनाया गया है और पास में एक छात्र व दो छात्राएं खड़ी हैं। दूसरे चित्र में चारों बच्चे मुर्गा बने हैं और एक शिक्षिका उनकी पीठ पर ईंट रख रही है। तीसरे चित्र में मुर्गा बने चारों बच्चों की पीठ पर ईंट रखी हुई है। पास में शिक्षिकाएं भी खड़ी हैं।

viral pictures of punishment of students.

ये तस्वीरें हुई वायरल।

विज्ञापन
विज्ञापन
viral pictures of punishment of students.

बच्चों को मुर्गा बनाकर ईंट रख दी गई है।

विज्ञापन
viral pictures of punishment of students.

प्रशासन ने जांच जारी करने और सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed