{"_id":"65d312c1ee00182cf400ab95","slug":"woman-got-her-husband-murdered-by-her-lover-and-friends-in-lucknow-see-photos-2024-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेरहम पत्नी: पति का अपनी आंखों के सामने कराया कत्ल, प्रेमी ने सोते समय दबाया गला, छटपटाता रहा... उसे रहम न आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम पत्नी: पति का अपनी आंखों के सामने कराया कत्ल, प्रेमी ने सोते समय दबाया गला, छटपटाता रहा... उसे रहम न आया
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गुडंबा के नेहरू विहार इलाके में शनिवार रात एक महिला ने अपने प्रेमी व उसके दो साथियों को घर में बुलाकर पति की हत्या करा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कंचना विहारी मार्ग से पैदल जा रहे थे तभी गश्त कर रहे दो सिपाहियों ने उनको रोक लिया।
Trending Videos
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके तहत शनिवार रात करीब डेढ़ बजे शिवकुमार अपने साथी खुर्रमनगर निवासी राज गौतम व रवि शर्मा के साथ पूनम के घर पहुंचा। गुरु प्रसाद सो रहे थे। तभी तीनों ने मिलकर उनका गला दबा दिया। कुछ ही क्षण में गुरु प्रसाद की सांसें थम गईं। आरोपियों के पास से बरामद बांके को लेकर जब पुलिस ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अगर गला दबाने से गुरु प्रसाद की मौत न होती तो वह बांके से गला काट देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला
सिपाहियों ने रोका तो हड़बड़ा गए, लड़खड़ाई जुबान
वारदात को अंजाम देने के बाद शिवकुमार, राज और रवि रात करीब ढाई बजे कंचना बिहारी मार्ग पर पैदल जा रहे थे। तभी वहां गश्त कर रहे गुडंबा थाने के सिपाही रमेश और विजेंद्र की इन तीनों पर नजर पड़ी। संदिग्धता प्रतीत होने पर सिपाहियों ने तीनों को रोक लिया। पूछताछ शुरू की तो तीनों हड़बड़ा गए और जुबान लड़खड़ाने लगी। सिपाहियों ने तुरंत तीनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान बांका मिला। जिसके बाद तीनों को थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की गई। तब तीनों ने कुबूला कि उन्होंने कुछ ही देर पहले हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस करीब चार बजे गुरु प्रसाद के घर पहुंची। उनका शव बरामद करने के साथ पूनम को गिरफ्तार कर लिया। शिवकुमार, राज और रवि सोलर पैनल लगाने का काम करते हैं।

पति ने पीटा तो उसी दिन बना लिया हत्या करने का इरादा
पूछताछ में आरोपी पूनम ने बताया कि पति शराब पीने के आदि थे। वह आए दिन मारपीट करते थे। इधर पूनम का शिवकुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह गर्भवती भी थी। करीब 15 दिन पहले गुरु प्रसाद ने पूनम को पीटा था। पूनम का कहना है कि उसी दिन तय कर लिया था कि पति की हत्या कराएंगे। शिवकुमार भी राजी हो गया था। साजिश के तहत पूनम ने रात को दरवाजा खुला छोड़ दिया था। गुरु प्रसाद शराब के नशे में भी थे। इसलिए आरोपी आसानी से हत्या कर भाग गए।

सिपाही रमेश
- फोटो : अमर उजाला
हत्या को हादसा दिखाने की थी साजिश
गुडंबा इंस्पेक्टर नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों ने गुरु प्रसाद की मौत को हादसा दिखाने की साजिश रची थी। जिसके तहत नशे में बिस्तर से गिरने से मौत होने की बात सभी रिश्तेदारों को बतानी थी। आरोपियों के जाने के करीब 20 मिनट बाद पूनम ने शिवकुमार को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था कि वह सारे सुबूत मिटा दे। लेकिन सुबह होने से पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।