{"_id":"5aaea59f4f1c1bc4758b613d","slug":"yogi-adityanath-blames-sp-and-bsp-for-shikshamitra-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों के मुद्दे पर सीएम योगी व पूर्व मुख्यमंत्री के बीच आरोप-प्रत्यारोप, एक-दूसरे को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों के मुद्दे पर सीएम योगी व पूर्व मुख्यमंत्री के बीच आरोप-प्रत्यारोप, एक-दूसरे को घेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच रविवार को आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। दोनों ने शिक्षामित्रों की परेशानी के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया।
राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने आरोप लगाया कि शिक्षामित्र सपा-बसपा के काले कारनामों की सजा भुगत रहे हैं। सपा सरकार ने भ्रष्ट तरीके से उनका समायोजन किया था।
Trending Videos
2 of 4
योगी ने कहा, यदि नीति व नियम का ध्यान रखा होता तो सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज नहीं होती। हमारी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के दायरे में नई गाइडलाइन तय की है। इसके साथ ही शिक्षामित्रों का मानदेय 3550 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
योगी के बाद उसी कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों की भर्ती पिछली भाजपा सरकार के समय ही हुई थी। भाजपा ने संकल्प पत्र में वादा करने के बावजूद शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं किया। शिक्षामित्रों की नौकरी गई और जान भी गई। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, उन्हें मिलकर इसका हल निकालना चाहिए।
4 of 4
गौरतलब है कि जुलाई में 1.37 लाख शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन निरस्त होने के बाद से शिक्षामित्र आंदोलनरत हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।