सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इन युवाओं ने कोरोना काल में किया चुनौतियों का डट कर सामना और हौसले से खोले नए रास्ते

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Jul 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
youth who open new path during corona crisis.
कविता शर्मा, सोनल वार्ष्णेय व रंजना पाल। - फोटो : amar ujala

कहते हैं कि साहस की खिड़की बंद कर दो तो दिल-दिमाग रूपी शीशे पर भय की धूल जम ही जाती है। इस धूल को हटाने के लिए हमें हिम्मत से काम लेना होगा। ऐसे ही कुछ उदाहरण हम अपने पाठके के सामने रख रहे हैं, जिन्होंने कोरोना काल की चुनौतियों का सामना डट कर किया है। चुनौतियों से दो-दो हाथ करने वालों की इस कड़ी में हम आज बात करेंगे राजधानी के जाने-माने कलाकारों की, जो बदलाव के साथ खुद को ढालने की हर पल कोशिश कर रहे हैं।



उन्होंने खाली बैठने के बजाय काम करते रहना मुनासिब समझा। नतीजा, वे व्यस्त रहे और डिजिटल साधनों से कमाई भी करते रहे। लॉकडाउन में खाली मिले वक्त को उन्होंने नई संभावनाएं तलाशने में लगा दिया। दिक्कतें बड़ी-बड़ी आईं, कमाई का जरिया बंद हो चुका था, लेकिन जिंदगी के कैनवास पर उन्होंने हौसलों के रंग भरे।

उन्होंने काम कभी बंद ही नहीं किया, जिन्होंने बंद किया उन्होंने लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपने भविष्य के लिए एक बेहतर प्लानिंग की और अनलॉक होते ही उनकी जिंदगी फिर पटरी पर आने लगी है। आइए जानते हैं शहर के ऐसे ही कलाकारों के बारे में।

Trending Videos
youth who open new path during corona crisis.
सोनल वार्ष्णेय - फोटो : amar ujala

प्रिंट मेकिंग में कर डाले कई प्रयोग
- सोनल वार्ष्णेय, प्रिंटिंग आर्टिस्ट
लॉकडाउन में कुछ पल के लिए लगा कि जिंदगी ठहर गई है। मैं कुछ काम ललित कला के स्टूडियो में करती हूं, कुछ घर से करती हूं। चारों तरफ सब बंद हो गया था। हमारे पास जिंक प्लेट, पेपर, केमिकल व इंक खत्म हो चुकी थी। कहीं कुछ मिल भी नहीं रहा था। पति हरीश ओझा हरिद्वार में फंस गए थे। मैंने तय किया की खाली नहीं बैठूंगी। पेपर पर वाटर कलर से काम शुरू किया। यह प्रयोग हमारी गैलरी आर्ट हाउस, चैन्नई को पसंद आया। इसका शो मोजेटो पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसके अलावा भी एक-दो और शो की तैयारी पूरी हो। हमें लगता है कि एक कलाकार में कहीं ज्यादा हौसला होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
youth who open new path during corona crisis.
हरीश ओझा - फोटो : amar ujala

पेटिंग ना सही फोटोग्राफी ही सही
- हरीश ओझा, पेंटर
मैं हरिद्वार में था, मेरा इलाज चल रहा था। अचानक से लॉकडाउन हुआ और मैं वहां फंस गया। जिस अस्पताल में था, वहां सात-आठ लोग थे। मेरे पास कैमरा था। मैंने फोटोग्राफी शुरू कर दी। यह मेरे लिए भविष्य का इनवेस्टेमेंट है। मेरे फोटो शूट जल्द ही राष्ट्रीय प्रदर्शनी का हिस्सा होंगे। मुझे लगता है कि जब एक रास्ता बंद होता है तो दूसरे रास्ते खुल जाते हैं। हमारी पेंटिंग ऑनलाइन बेचकर जिंदगी की गाड़ी आगे बढ़ रही है, अब यह फोटो शूट हमारे भविष्य के लिए एक इन्वेस्टमेंट की तरह है। हां सरकार से भी हम कलाकार चाहते हैं कि थोड़ी हमारी मदद हो जाए तो हमारा उत्साह और भी बढ़ जाएगा।

youth who open new path during corona crisis.
कविता शर्मा - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया से लेती रहीं ऑर्डर, ऑनलाइन क्लास भी शुरू कर दी
- कविता शर्मा, आर्टिस्ट
एक रास्ता बंद होता है तो दूसरे खुल जाते हैं। महामारी ने सारे रास्ते बंद किए, पर हमारी सोच तो हमारे साथ थी। शुरुआत के कुछ दिनों को छोड़ दें तो धीरे-धीरे मैंने अपना काम सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू किया और उससे मुझे ऑर्डर मिलना शुरू हो गए। इसके साथ ही साथ मैंने ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी। कल तक सिर्फ लखनऊ के लोगों को सिखाती थी, आज दूसरे शहरों, राज्यों और यहां तक कि दुबई से भी मुझे स्टूडेंट मिल गए हैं।

विज्ञापन
youth who open new path during corona crisis.
रंजना पाल - फोटो : amar ujala

बच्चों को सिखाने लगी, अब एग्जीबिशन की तैयारी
- रंजना पाल, ग्राफिक्स आर्टिस्ट
हम कलाकार तो मुश्किल से लड़ कर ही आगे बढ़ते हैं। ये कला ही है जो हमें धैर्य के साथ चुनौतियों का सामना करना सिखाती है। मुझे ग्राफिक्स आर्ट के लिए इंक चाहिए होती है, ये खत्म हो चुकी, कुछ और सामान चाहिए थे, जो मुझे नहीं मिल पा रहे थे। दूसरे हमारे काम के खरीदार भी घरों में लॉक थे।

मैंने घर में रखी चीजों से अपना काम जारी रखा, क्योंकि लॉकडाउन के बाद हालात सामान्य होने पर यदि हमें अपने काम को दिखाना होगा तो कुछ तो होना चाहिए। एग्जीबिशन की तैयारी में खुद को व्यस्त रखा और खर्च चलाने के लिए बच्चों की ट्रेनिंग शुरू कर दी। ये दो रास्ते मिले हैं कुछ और रास्ते भी मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed