{"_id":"636e618e38a9d75de74d1ba4","slug":"bhopal-news-only-hamidia-road-was-brightened-in-the-guidelines-set-by-the-cm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: सीएम की तय गाइडलाइन में सिर्फ हमीदिया रोड को चमकाया, बाकी जगह सड़क पर गड्डे कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: सीएम की तय गाइडलाइन में सिर्फ हमीदिया रोड को चमकाया, बाकी जगह सड़क पर गड्डे कायम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 11 Nov 2022 08:33 PM IST
सार
सीएम ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को 15 दिन में सड़कें ठीक करने का समय दिया था, इसके बाद दोबारा समीक्षा करने की बात कही थी। अधिकरियों ने सीएम के जिस हमीदिया रोड का जिक्र किया था, उस पर पूरा फोकस लगा दिया और पूरी सड़क ही चमका दी। बाकी जगह खानापूर्ति कर काम पूरा कर दिया।
विज्ञापन
1 of 2
ताजमहल के पास नादरा बस स्टैंड के पास सड़क नई ही बना दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 15 दिन में सड़कों को सुधारने की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी सड़कें खस्ताहाल हैं। अधिकारियों ने सिर्फ जिस सड़क से सीएम गुजरे थे, उसे फोकस कर सुधारा है। इसके अलावा शैतान सिंह चौराहा, रोहित नगर में कुछ जगह सड़क का काम शुरू किया है। बाकी जगह गड्डों में गिट्टी डाल कर खानापूर्ति की है। यही कारण है कि सड़कों पर अभी भी गड्डे जस के तस हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 अक्टूबर की रात को हमीदिया अस्पताल से गुजरे थे। यहां सड़क गड्डों में तब्दील और धूल के उड़ते गुब्बार पर उन्होंने अगले दिन लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। सीएम ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को 15 दिन में सड़कें ठीक करने का समय दिया था, इसके बाद दोबारा समीक्षा करने की बात कही थी। अधिकरियों ने सीएम के जिस हमीदिया रोड का जिक्र किया था, उस पर पूरा फोकस लगा दिया और पूरी सड़क ही चमका दी। इसके अलावा रोहित नगर और शैतान सिंह चौराहे के पास सड़क का कुछ हिस्सा ठीक किया। बाकी कुछ जगह गड्डों में गिट्टी डाल कर खानापूर्ति की। इसके अलावा कई जगह सड़कों के गड्डों की तरफ अब तक नहीं देखा गया है।
2 of 2
शैतान सिंह चौराहे से त्रिलंका की तरफ जाने वाली सड़क पर गड्डे कायम
- फोटो : अमर उजाला
शहर में करीब 5 हजार किमी सड़क का जाल बिछा हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा नगर निगम की करीब 3800 किमी सड़क हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग के पास 531 किमी की 28 सड़कें हैं। इसके अलावा बीडीए और सीपीए की सड़क है। सीपीए की सड़कों का रखरखाव पीडब्ल्यूडी कर रहा है। बारिश के बाद इसमें से आधी से ज्यादा सड़कें जगह-जगह से उखड़ गई। इनको सुधारने को लेकर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम में लेटरबाजी चलती रही।
मुख्यमंत्री के समयसीमा समाप्त होने के बावजूद सड़कों की हालात जस की तस है। शैतान सिंह चौराहे से तिरंगा की तरफ आने वाली सड़क का कुछ हिस्सा बना कर बाकी जर्जर ही छोड़ दिया। रोहित नगर में भी सड़क पर कई जगह गड्डे बने हुए हैं। इसके अलावा चूना भट्टी से मनीषा मार्केट रोड, भरत नगर, मैनिट से न्यूमार्केट की तरफ जाने वाली सड़क समेत कई सड़कों पर गड्डे कायम हैं।
पीडब्ल्यू के चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने कहा कि लोक निर्माण की सड़कों पर पैचवर्क का काम पूरा हो गया है। अब पांच साल पूरा कर चुकी सड़कों का रिन्युअल का काम चल रहा है। वहीं नगर निगम भोपाल के प्रवक्ता प्रेम शंकर शुक्ला ने बताया कि जो नगर निगम की सड़कों की मरम्मत, संधारण और बनाने का काम शीघ्रता से शुरू किया गया। नागरिकों को आवागमन में सुगमता होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।