{"_id":"67bf39c139ffdc60f9065638","slug":"harsha-richhariya-harsha-who-came-into-the-limelight-from-maha-kumbh-talked-about-committing-suicide-2025-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harsha Richhariya: महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा ने कही आत्महत्या करने की बात, जानें कौन है इसके पीछे की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harsha Richhariya: महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा ने कही आत्महत्या करने की बात, जानें कौन है इसके पीछे की वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:26 PM IST
सार
महाकुंभ वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया ने आत्महत्या की धमकी देकर चौंका दिया है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि किसी भी सुबह यह पता चलता है कि हर्ष रिछारिया ने आत्महत्या कर या सुसाइड कर लिया। तो मेरे पास सभी नाम है, जिनको मैं लिख कर जाऊंगी।
विज्ञापन
1 of 3
हर्षा रिछारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं भोपाल की हर्षा रिछारिया ने धर्म विरोधी लोगों पर उनको बदनाम करने का आरोप लगाए हैं। एक वीडियो जारी कर हर्षा ने आत्महत्या की धमकी दी है। हर्षा ने कहा कि कुछ लोग उनके वीडियो को एडिट कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
हर्षा रिछारिया ने अपने वीडियो में कहा कि किसी भी सुबह यह पता चलता है कि हर्ष रिछारिया ने आत्महत्या कर या सुसाइड कर लिया। तो मेरे पास सभी नाम है, जिनको मैं लिख कर जाऊंगी। वीडियो में कहा कि उन्होंने एक प्रण, संकल्प और प्रतिज्ञा ली थी कि अब हिंदुत्व और सनातन के लिए काम करूंगी। युवाओं को जागरूक करने के लिए काम करूंगी। उन्होंने कहा कि हैरानी वाली बात यह है कि कुछ धर्म विरोधी लोग उनको बदनाम कर रहे हैं। उनके फेक वीडियो वायरल उनको रात दिन आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। पहले उनके पुराने वीडियो को उनके परिचितों ने बदनाम करने के लिए वायरल कराया। अब पिछले 10-15 दिनों से उनके एआई से उनके फेक वीडियो बनाकर उनको वायरल किया जा रहा है।
2 of 3
हर्षा रिछारिया
- फोटो : अमर उजाला
लोग मैसेज कर बता रहे
उन्होंने कहा कि उनको प्रतिदिन 25 से 30 मैसेज आ रहे हैं, जिसमें लोग बता रहे हैं कि उनके फेक वीडियो बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। इन वीडियो पर एक्शन लीजिए आपको बदनाम किया जा रहा है। हर्षा ने कहा कि वह तब भी अपने फैसले पर अडिग थी कि वह सनातन के लिए काम करेगी।
3 of 3
हर्षा रिछारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम-@host_harsha
पेशवाई के रथ पर बैठने पर उठे थे सवाल
हर्षा रिछारिया 4 जनवरी को महाकुंभ के दौरान निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में संतों के साथ रथ पर बैठी नजर आई थीं। इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा और साध्वी बनने को लेकर सवाल उठाए गए। इस वजह से हर्षा चर्चा में आ गईं और वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गईं। हालांकि इस पर हर्षा रिछारिया ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वह साध्वी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।