फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heavy Rain in Bhopal: पानी-पानी राजधानी, भोपाल की तालाब बनी सड़कों पर चली नाव,बारिश रोकने मेढ़क-मेढ़की का तलाक

Tue, 23 Aug 2022 10:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 23 Aug 2022 10:47 AM IST
सार

Heavy Rain in Bhopal: पानी-पानी राजधानी, भोपाल की तालाब बनी सड़कों पर चली नाव,बारिश रोकने मेढ़क-मेढ़की का तलाक

विज्ञापन
Heavy Rain in Bhopal: Rescue work done by boat on the roads made of pond, school still closed
राजधानी की कई सड़कें बारिश रुकने के बाद भी जलमग्न हैं। - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में भारी बारिश का कहर जारी है। भोपाल में लगातार 54 घंटे से जारी बारिश सोमवार देर रात थम गई। बारिश रुकने के बाद जगह-जगह बर्बादी के नजारे देखने को मिले। शहर के कई हिस्सों में देर रात बिजली सप्लाई जारी होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बीते 24 घंटे में भोपाल में 14 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी कुछ घंटों में फिर बारिश के आसार व्यक्त किए हैं।


बैरसिया तहसील के ग्राम लहारपुर में संजय सागर बांध की बाढ़ में फंसे हुए 2 परिवारों के 7 लोगों को एनडीआरएफ की टीम सुरक्षित बचा लिया है। सभी लोग जान बचाने के लिए पिछले 24 घंटे से अपने मकान की छत पर चढ़े हुए थे। भोपाल से भेजी गई एनडीआरएफ की टीम ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण लोगों को कल बाहर नहीं निकाल सके थे। मंगलवार सुबह सभी को सुरक्षित बचाने में सफलता मिली।
Heavy Rain in Bhopal: Rescue work done by boat on the roads made of pond, school still closed
नरेला विधानसभा के महामाई का बाग एवं ऐशबाग क्षेत्र में फंसे लोगों को नाव से सुरक्षित निकाला गया। - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश थमने के बाद भी राजधानी की कई कॉलोनियों में पानी भरा है। बारिश के कहर से भोपाल में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। अति भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए हैं। भोपाल में करीब 500 पेड़ गिर गए। बिजली न होने के चलते पानी सप्लाई भी प्रभावित हुई।
Heavy Rain in Bhopal: Rescue work done by boat on the roads made of pond, school still closed
कई फ्लाइट कैंसिल और डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला
बारिश रोकने मेढ़क-मेढ़की का तलाक
मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश भोपाल में हो रही है। भारी बारिश से निजात पाने के लिए भोपाल के शिव मंदिर में मेढ़क-मेढ़की का रीति रिवाजों के साथ तलाक कराया गया। जुलाई में बारिश न होने के चलते शिव शक्ति मंडल के लोगों ने मेढ़क-मेढ़की की शादी कराई थी। लेकिन भारी बारिश के चलते परेशान मंडल के लोगों ने ही सोमवार को दोनों का तलाक कराय। इस दौरान दर्जन भर लोगों ने मंदिर में पूजा की। पुजारी ने कहा कि कभी-कभी एक टोटके को खत्म करने के लिए दूसरा करना पड़ता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed