{"_id":"69bae780dc4b6732c50c920d","slug":"karmashree-kavi-sammelan-poets-enthralled-50-000-listeners-creating-backdrops-for-tableaux-2026-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन: 50 हजार श्रोताओं के बीच सजी काव्य संध्या, CM बोले-भोपाल से ओरछा पर्यटन सेवा जल्द शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि सम्मेलन: 50 हजार श्रोताओं के बीच सजी काव्य संध्या, CM बोले-भोपाल से ओरछा पर्यटन सेवा जल्द शुरू होगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:38 PM IST
सार
भोपाल में कर्मश्री का 25वां कवि सम्मेलन भव्य तरीके से आयोजित हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। कुमार विश्वास समेत कई कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने
विज्ञापन
विधायक रामेश्वर शर्मा, कवि कुमार विश्वास, सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल में हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित “कर्मश्री” का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन इस बार अपने 25वें वर्ष में बेहद भव्य रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर देश के प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास समेत कई नामी कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को काव्यमय बना दिया। कवि सम्मेलन में हास्य, वीर, श्रृंगार और देशभक्ति से भरपूर कविताओं ने करीब 50 हजार श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में दिनेश बावरा, सुदीप भोला, अजय अंजाम, कुशल कुशलेन्द्र और कवयित्री सान्या राय ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें खूब सराहना मिली। यह आयोजन “कर्मश्री” संस्था द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस बार रजत जयंती वर्ष होने के कारण कार्यक्रम को खास तौर पर भव्य बनाया गया, जिससे यह राजधानी के बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल हो गया।
Trending Videos
सीएम मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक रामेश्वर शर्मा, डॉ. कुमार विश्वास सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।
ये भी पढ़ें- Bhopal Bomb Threat: जेके अस्पताल व यूनिवर्सिटी को बम धमकी, पुलिस सतर्क; ई-मेल में तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र

कवि सम्मेलन में मौजूद श्रोताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
संस्कृति और परंपरा का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती हमेशा से धर्म और संस्कृति की पहचान रही है। उन्होंने सभी कवियों का स्वागत करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने इस वर्ष के आयोजन को ऐतिहासिक बताया।
ये भी पढ़ें- MP News: सीनियर IPS राजाबाबू सिंह ने बताया जान को खतरा, घर के बाहर हंगामे के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग

कवि कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
आकर्षण का केंद्र बना भव्य मंच
कार्यक्रम के मंच पर विशेष बैकड्रॉप तैयार किया गया था, जिसमें सोमनाथ मंदिर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष, सरदार पटेल की जयंती और वंदे मातरम के 150 वर्ष जैसी झलकियां दिखाई गईं, जो दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही थीं। यह कवि सम्मेलन सांस्कृतिक उत्साह और काव्य रस से भरपूर एक यादगार आयोजन साबित हुआ।

कमेंट
कमेंट X