सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Election Results: बहनों ने नहीं किया शिवराज को निराश, भैया की पार्टी की झोली को सीटों से भर दिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 03 Dec 2023 03:39 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा बड़ी जीत की ओर है। 2013 से भी बड़ी जीत भाजपा ने हासिल की है। इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी लाड़ली बहना योजना को दिया जा रहा है।  

विज्ञापन
MP Election Results: Shivraj Singh Chouhan Shines In BJP Win In Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी को बढ़त मिलने पर सीएम हाउस से इस तरह जनता का अभिवादन किया। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान की तूती बोली है। भले ही भाजपा ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा हो और शिवराज का चेहरा सीएम के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट न किया हो, उन्होंने जिस तरह से चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया और 160 रैलियां की, उसने भाजपा की जीत की नींव रखी है। शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहन योजना चुनाव में गेम चेंजर साबित हुई। इस बंपर जीत के पीछे महिला वोटरों की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।  

 

Trending Videos
MP Election Results: Shivraj Singh Chouhan Shines In BJP Win In Madhya Pradesh
लाड़ली बहनों ने सीएम हाउस पहुंचकर शिवराज का अभिनंदन किया। - फोटो : अमर उजाला

लाड़ली बहना ने निभाई अहम भूमिका
मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत में शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहन योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चौहान की राजनीतिक किस्मत बदलकर रख दी है। लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ महिलाओं को 1250 रुपये हर महीने दिए जा रहे हैं। शिवराज ने न सिर्फ चुनावी रैलियों में बल्कि उससे पहले अलग-अलग लाड़ली बहना सम्मेलन कर महिलाओं से भावनात्मक रिश्ता जोड़ा। इसी वजह से जब शिवराज की पार्टी को निर्णायक बढ़त मिली तो बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर जीत का जश्न मनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Election Results: Shivraj Singh Chouhan Shines In BJP Win In Madhya Pradesh
बड़े नेताओं ने शिवराज को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर जताया आभार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीत के बाद सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि पूरे कैंपेन के दौरान आपका जो प्यार, सहयोग और स्नेह मिला, वो अद्भुत व अभूतपूर्व था। आपके प्यार और सहयोग के जरिये आज भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। आपका यह प्रेम और स्नेह बना रहे... मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी अपेक्षाओं पर हम खरा उतरेंगे और प्रदेश व प्रदेशवासियों की सेवा करते रहेंगे। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed