{"_id":"677573235dab9d71bb03d051","slug":"mp-news-chief-minister-dr-mohan-yadav-welcomed-2025-by-having-darshan-of-bade-mahadev-in-pachmarhi-2025-01-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP: CM ने पचमढ़ी में परिवार संग मनाया नया साल, बड़े महादेव के दर्शन कर प्रदेश में सुख-शांति का आशीर्वाद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: CM ने पचमढ़ी में परिवार संग मनाया नया साल, बड़े महादेव के दर्शन कर प्रदेश में सुख-शांति का आशीर्वाद लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 01 Jan 2025 10:24 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि के लिए बाबा महादेव से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतपुड़ा पर्वत की चौरागढ़ पहाड़ी पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में बड़ा महादेव गुफा मंदिर में स्थित गुफाएं काफी प्राचीन हैं और पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन
1 of 2
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2025 के आगमन के अवसर पर पचमढ़ी में स्थित प्रसिद्ध बड़े महादेव गुफा मंदिर में दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सीमा यादव भी थीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि के लिए बाबा महादेव से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सतपुड़ा पर्वत की चौरागढ़ पहाड़ी पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में बड़ा महादेव गुफा मंदिर में स्थित गुफाएं काफी प्राचीन हैं और पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र हैं। यहां स्थित मंदिर के बारे में अनेक पौराणिक कथाओं में वर्णन मिलता है।
2 of 2
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पचमढ़ी में प्राकृतिक रेश्मी वस्त्रों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शनी "प्राकृत- द गिफ्ट ऑफ नेच्यूरल" का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वस्त्रों के निर्माण,विक्रय व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पचमढ़ी न केवल अप्रतिम सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि प्रदेश के वस्त्र शिल्पियों के बनाए कलात्मक वस्त्रों के विक्रय की दृष्टि से भी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने इस अनूठी प्रदर्शनी के लिए एमपी सिल्क फेडरेशन के समस्त टीम सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने पचमढ़ी प्रवास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भी भेंट की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।