सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बॉम्बे ग्रीन और मणि प्रभा किस्म का स्वाद चख कर "आम महोत्सव" का किया शुभारंभ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 Jun 2025 07:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पचमढ़ी स्थित राजभवन परिसर में दो दिवसीय “आम महोत्सव” का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने देशी और विदेशी किस्मों के आमों का स्वाद लिया और आम की विविधता की सराहना की।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Dr. Yadav inaugurated the "Mango Festival" by tasting Bombay Green and Mani Prabha var
सीएम डॉ. मोहन यादव आम की जानकारी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पचमढ़ी के राज भवन परिसर में "आम महोत्सव" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मणि प्रभा एवं बॉम्बे ग्रीन किस्म के आम का स्वाद भी लिया। आम का रसास्वादन कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आम की मिठास और स्वाद की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी में लाए गए देशी आम भी चखे। प्रदर्शनी में जम्बो केसर, सुंदरजा, कृष्ण भोग, लंगड़ा आम, गजरिया, मालदा आदि किस्मो की सराहना की।  इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं |राजेंद्र शुक्ला के साथ-साथ लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह और मंत्रीगण ने भी आम का स्वाद चखा और आम की विभिन्न किस्मों की सराहना की। इस अवसर पर नरसिंहपुर के किसान विजय पाल सिंह ने आम की विभिन्न किस्मो की टोकरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की। आम उत्पादक किसान सुभाष पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को "यथार्थ गीता" पुस्तिका भेंट की।


ये भी पढ़ें-  MP News: राहुल गांधी ने जूते पहनकर दी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि, सीएम मोहन यादव बोले- यह हमारे संस्कार नहीं
 
Trending Videos
MP News: Chief Minister Dr. Yadav inaugurated the "Mango Festival" by tasting Bombay Green and Mani Prabha var
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
आम प्रदर्शनी में इन किस्मों का प्रदर्शन किया गया
मंगलवार को राजभवन पचमढ़ी में आयोजित "आम महोत्सव" में जिन किस्मो का प्रदर्शन किया गया उनमें आम्रपाली, लंगड़ा, दशहरी, चौसा, तोता परी, फ़ाज़ली, बंगाल पाली, तुर्रापर, शुकर गुठली, मिश्री, हापुस, स्वर्णप्रभा, काला पहाड़, हिमसागर, स्वर्णरेखा, रत्ना, केसर, रुक्मणी, साबनिया, नीलम, सिंधु, जहांगीर, प्यारी, रॉयल मिस्री, जर्दालू, सेंसेशन,रस भंडार और राम केला शामिल है।

ये भी पढ़ें-  MP News:  राहुल गांधी भोपाल पहुंचे, कांग्रेस नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत, संगठन सृजन अभियान की होगी शुरुआत

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Chief Minister Dr. Yadav inaugurated the "Mango Festival" by tasting Bombay Green and Mani Prabha var
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट सदस्यों के साथ - फोटो : अमर उजाला
मंत्री कुशवाह ने लिया जायजा
मध्यप्रदेश के सुरम्य पर्यटन स्थल पचमढ़ी में दो दिवसीय आम महोत्सव का सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी जायजा लिया। इस विशेष आयोजन में आम 300 से अधिक नमूने प्रदर्शन के लिए रखे गए हैं, जो कृषकों, आमजन और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महोत्सव 4 जून 2025 तक चलेगा और इसका उद्देश्य आम की विविधता को प्रोत्साहित करना, प्रगतिशील कृषकों को मंच देना तथा आम आधारित उद्यानिकी और प्रसंस्करण को बढ़ावा देना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed