कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी परीक्षा के परिणाम में धांधली का आरोप लगा कर कांग्रेस हमलावर है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने निकले। जिनको पुलिस ने रोक लिया। इसके चलते पुलिस और कांग्रेसियों की बीच झड़प हुई। पुलिस ने वॉटर केनन का उपयोग किया। इसमें एक महिला कार्यकर्ता का सर फटा। जिला अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेसियों का कहना है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद मोनू सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ता पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर परीक्षा निरस्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और कर्मचारी चयन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने निकले, जिनको पुलिस ने बाणगंगा चौराहे पर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बेरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने वॉटर केनन कार्यकर्ताओं पर चला दिया। इसमें मोनू सक्सेना, कार्यकर्ता महक समेत कई कार्यकर्ताओं को चोट आई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 4
कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता का सिर फूटा
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस डरने वाली नहीं, लड़ाई जारी रहेगी
कांग्रेस की तरफ से आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। इसमें जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को गंभीर चोट आई है। एक महिला कार्यकर्ता का सिर फूट गया है। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए है। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा का कहना है कि हमारी मांग है पूरी परीक्षा में धांधली की गई है। हम पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की पुलिस से डरने वाले नहीं है। वहीं, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने कहा शिवराज सरकार में व्यापम घोटाला तीन मध्य प्रदेश में हुआ है। शिवराज सरकार मध्य प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल रही है। मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के एक-एक मंत्री के घर में घुसकर हम विरोध प्रदर्शन करेंगे।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि भोपाल में एक जन आंदोलन के दौरान भोपाल के शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शिवराज सरकार ने जिस तरह बर्बरता का व्यवहार किया है। मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं। घायल सक्सेना का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। नाथ ने कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान सरकार से बहुत साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार उखाड़ने का मन बना लिया है। आपके इस अत्याचार से ना तो कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले हैं और ना मध्य प्रदेश की जनता। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता दोगुने उत्साह से कुशासन को उखाड़ फेंकने की लड़ाई लड़ता रहेगा।
3 of 4
कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस बोली- कार्यकर्ता बेरिकेड से गिरकर हुए घायल
वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं किया गया है। कार्यकर्ता बेरिकेड के ऊपर से आ रहे थे। वह बेरिकेड के ऊपर से गिर कर घायल हुए है। बता दें पटवारी परीक्षा भाजपा विधायक के कॉलेज के सेंटर से 10 में से 7 टॉपर आने के बाद विवाद में उलझ गई है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में नियुक्तियों को होल्ड कर सेंटर की जांच के आदेश दिए है।
4 of 4
भोपाल जिला शहर कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराने की मांग कर चुके है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मामले की सीबीआई जांच करने की मांग कर चुके है।
कमेंट
कमेंट X