सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: शिवराज की घोषणा- लोक उत्सव भगोरिया अब राजकीय पर्व होगा, सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित करेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/अलीराजपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 06 Mar 2023 07:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासियों के लोक पर्व भगोरिया को राजकीय पर्व के तौर पर मनाने की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा कि इस लोक पर्व को सांस्कृतिक धरोहर के तौर पर स्थापित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Shivraj announces - Lok Utsav Bhagoriya will now be a state festival, will be established as cultural heritage
अलीराजपुर में भगोरिया पर्व के दौरान शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अलीराजपुर में जनजातीय वर्ग के भगोरिया उत्सव में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा के साथ भगोरिया नृत्य भी किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री चौहान ने खुली जीप में नगर भ्रमण किया। नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक वेषभूषा पहनकर भगोरिया नृत्य करते हुए उनके वाहन के आगे-आगे चल रहे थे।



मुख्यमंत्री चौहान ने भगोरिया उत्सव के दौरान स्थानीय बस स्टेंड पर सभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार, जीवन-मूल्य एवं उत्सव के पल आनंदित करते हैं। आज भगोरिया उत्सव है। मैं सभी भाई-बहनों को भगोरिया की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगोरिया उत्सव जनजातीय परंपरा का अभिन्न अंग और लोक उत्सव है। भगोरिया को राजकीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा और इसे सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थान दिया जाएगा।


Trending Videos
Shivraj announces - Lok Utsav Bhagoriya will now be a state festival, will be established as cultural heritage
शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह भगोरिया मेले में लोकनृत्य करतीं युवतियों से चर्चा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

सोरवा में किले का जीर्णोद्धार होगा
मुख्यमंत्री चौहान ने ग्राम सोरवा में बाबा छीतू किराड़ के किले के जीर्णोद्धार, उनका भव्य स्मारक बनाने और अलीराजपुर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोंडवा स्थित रानी काजल माता मंदिर से धनबायडी तक तीन किलोमीटर लम्बाई की सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नर्मदा उद्वहन सिंचाई योजना से अलीराजपुर जिले के बड़े क्षेत्र में नर्मदा जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सिंचाई योजना से जिले के खेत लहलहा उठेंगे, जिससे क्षेत्र का विकास होगा। सोंडवा विकासखंड के 106 ग्रामों में नर्मदा जल पहुंचाने के लिए शीघ्र सर्वे कराया जाएगा। हमारे जनजातीय भाई-बहनों के खेतों में, जहाँ नहरों से पानी नहीं आ पा रहा है, वहाँ पाइप लाइन डाल कर खेतों तक पानी पहुँचाया जायेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shivraj announces - Lok Utsav Bhagoriya will now be a state festival, will be established as cultural heritage
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
कन्या पूजन से हुई शुरुआत
प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान और साधना सिंह ने कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान का जनजातीय समाज ने स्वागत कर प्रतीक चिह्न भेंट किया। जिले के प्रभारी और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, मध्यप्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष माधोसिंह डावर, सांसद गुमान सिंह डामोर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्तश डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह सहित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

समूह उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्यमंत्री चौहान ने भगोरिया उत्सव में मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह सदस्यों के विभिन्न उत्पादों एवं जिले के युवा ग्रामीण हस्तशिल्प कलाकारों के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं एवं कलाकारों के उत्पादों को देखा और उनकी सराहना कर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed