सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP: चुनाव परिणाम पर बोले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा- बीजेपी को ऐतिहासिक सफलता, जहां कमी रही वहां समीक्षा करेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 05:55 PM IST
सार

MP: चुनाव परिणाम पर बोले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा- बीजेपी को ऐतिहासिक सफलता, जहां कमी रही वहां समीक्षा करेंगे

विज्ञापन
VD Sharma said on the election result - BJP's historic success, will review where there is a shortage
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा इसे सुखद मान रही है। उसके अनुसार पार्टी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। वोट शेयरिंग बढ़ी है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली है। जहां कमजोर रहे हैं, वहां समीक्षा करेंगे कि क्यों कमजोर रहे। 


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने पार्टी के परफॉर्मेंस पर बात की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को ऐतिहासिक सफलता मिली है। नगर पालिका, नगर परिषद में बीजेपी को सबसे ज्यादा सफलता मिली है। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम में जनता ने 
भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजय बनाया है। हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है कि प्रदेश की 90 प्रतिशत नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी को अभूतपूर्व बहुमत मिला है। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आए परिणाम में से कुल 40 में से 24 नगर पालिका व 169 में से 123 नगर परिषद में हमारे पार्षद और 5 में से 2 नगर निगम महापौर प्रत्याशी जीते हैं।
 
Trending Videos
VD Sharma said on the election result - BJP's historic success, will review where there is a shortage
शर्मा ने कहा कि कटनी में हमारी कार्यकर्ता बगावत करके चुनाव लड़ी। इस पर भी चर्चा की जाएगी। - फोटो : सोशल मीडिया
शर्मा ने कहा कि कई जगह तो 15 में से 14 पार्षद जीते हैं। बीजेपी 4 कदम आगे बढ़ी है, 51 परसेंट वोट से आगे बढ़े हैं। बीजेपी के प्रबंधन को भी बधाई। नई दिशा मिली है, जनता का अपार विश्वास बीजेपी को मिला है। जहां कमजोर रह गए हैं, उस पर भी चर्चा की जाएगी। त्रिदेव को मिस्टर इंडिया का नाम दियां हमें इस बात की खुशी है। गंभीरता से इस पर मंथन किया जाएगा। कमलनाथ को गलती से अवसर मिला है। 15 महीने की सरकार भी गलती से बनी थी। 



शर्मा ने कहा कि कटनी में हमारी कार्यकर्ता बगावत करके चुनाव लड़ी। इस पर भी चर्चा की जाएगी। कटनी के विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम करेंगे। बीजेपी अपने चुनाव परिणाम पर चर्चा करेगी। वे हमारी कार्यकर्ता हैं, कौन आएगा, जाएगा यह विषय नहीं है। यह चुनाव हमारे लिए अलार्म था। कहां कमी रह गई इस पर विचार होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कमलनाथ जी बताएं फाइनल है सेमीफाइनल, हमें तो फाइनल ही दिख रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
VD Sharma said on the election result - BJP's historic success, will review where there is a shortage
शर्मा ने भोपाल में खजुराहो नगर परिषद के नव निर्वाचित पार्षदों को विजय की बधाई दी। - फोटो : सोशल मीडिया
वीडी शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी को ईडी का जबाव देना चाहिए। लेन-देन का जबाव सोनिया गांधी को देना चाहिए। भ्रष्टाचार के समर्थन में पहली बार कोई दल प्रदर्शन कर रहा है। शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूं। जनजातीय वर्ग की बहन द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनेंगी। अटल जी ने अब्दुल कलाम जी को राष्ट्रपति बनाया था, अल्पसंख्यक वर्ग से। मोदी जी ने अनुसूचित जाति वर्ग से रामनाथ कोविंद जी को बनाया। और अब जनजातीय वर्ग से द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाया। यही बीजेपी का मूल मंत्र है- सबका साथ सबका विकास। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed