😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Jabalpur News: Hired to taking care of 2-year-old child, caught strangulating him, used to beat him every day
{"_id":"62a88c383c9c7616e92183c1","slug":"jabalpur-news-hired-to-taking-care-of-2-year-old-child-caught-strangulating-him-used-to-beat-him-every-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: दो साल के बच्चे के लिए रखी थी आया, सीसीटीवी कैमरे ने गला दबाते पकड़ा, रोज मारती-पीटती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: दो साल के बच्चे के लिए रखी थी आया, सीसीटीवी कैमरे ने गला दबाते पकड़ा, रोज मारती-पीटती थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 14 Jun 2022 06:59 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित माढ़ोताल थाना क्षेत्र में दो साल के बच्चे के साथ उसकी ही आया की अमानवीयता का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 3
जबलपुर में आया बेरहमी से बच्चे को पीटती थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आप पति-पत्नी नौकरी पर जाते हैं और बच्चों की देखभाल के लिए आया रखी है तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी। जबलपुर में दो साल के अबोध बच्चे की देखभाल करने के लिए रखी आया उसके साथ ऐसी-ऐसी हरकतें करती थी कि वीडियो देखने वाला हर कोई सहम गया। महीनों तक उसने बच्चे के साथ अमानवीय बर्ताव किया। बच्चा जब उदास और परेशान रहने लगा, तब माता-पिता ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और सच सामने आया। आया को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
जबलपुर में निर्दयी आया बच्चे के साथ बुरा व्यवहार करती थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर स्थित माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे का कहना है कि मामला स्टार सिटी फेस-4 करमेता का है। वहां बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर मुकेश विश्वकर्मा रहते हैं। उनकी पत्नी जिला न्यायालय में काम करती है। मुकेश के पिता को लकवा हुआ था और उसकी बहन मनोरोगी है। इस वजह से उसकी मां दोनों की देखभाल करती है। बच्चे की देखभाल के लिए एक आया को काम पर रखा था। रजनी चौधरी निवासी चमन नगर को इसके लिए 5,000 रुपये प्रतिमाह वेतन भी दिया जाता था।
एक महीने से मुकेश की मां गोटेगांव के पास पिपरिया-गोन गई थी। इस वजह से विश्वकर्मा दंपती के लौटने तक रजनी ही घर पर अकेली रहती थी। इस दौरान रजनी ने दो साल के बच्चे की खूब पिटाई की। बेरहमीपूर्वक पिटाई की। गला दबाकर भी धमकाया। उसके हिस्से का खाना भी रजनी चट कर जाती थी। बच्चा इतना खौफ में था कि उसने अपने माता-पिता से कभी भी रजनी की शिकायत नहीं की। डॉक्टरी जांच में मानविक की आंतों में संक्रमण मिला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर रजनी की अमानवीय हरकतों की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
जबलपुर में आया बच्चे को पीटते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने दर्ज किया केस
अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने आया रजनी के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा जुवेनाइल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि आया पिछले चार माह से काम कर रही थी। इस दौरान बच्चे के स्वास्थ में लगातार गिरावट आ रही थी। वह गुमसुम रहने लगा था। शंका होने पर अभिभावक ने कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगाया, जहां आया बच्चे की देखभाल करती थी। फुटेज में आया की क्रूरता देखकर माता-पिता दंग रह गए। फुटेज के साथ माता-पिता ने माढ़ोताल थाने मेें आया के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस ने आया को गिरफतार कर कोर्ट में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X