सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mp news: क्षतिग्रस्त कारम बांध देखने पहुंचे कमलनाथ ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, ग्रामीणों ने बताई अपनी पीढ़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 16 Aug 2022 06:32 PM IST
सार

 मध्य प्रदेश के धार जिले के क्षतिग्रस्त कारम बांध पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। साथ ही प्रभावितों को तुरंत मुआवा और दोषी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।  

विज्ञापन
Mp news: Kamal Nath, who came to see the damaged Karam dam, made a big allegation on the government, villagers
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के धार जिले के क्षतिग्रस्त कारम बांध पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। साथ ही प्रभावितों को तुरंत मुआवजा और दोषी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से क्षेत्र का अवलोकन भी किया। 

 

 
Trending Videos
Mp news: Kamal Nath, who came to see the damaged Karam dam, made a big allegation on the government, villagers
कारम बांध के प्रभावितों से बात करते कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर क्षतिग्रस्त कारम बांध के भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण पर सरकार की लीपापोती का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक प्रभावितों की सुध नहीं ली है। उन्होंने कहा कि यह क्षतिग्रस्त डैम भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की निशानी है। कमलनाथ ने जांच कमेटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो जिम्मेदार लोग हैं, उन्हीं की कमेटी बनाकर सरकार स पूरे भ्रष्टाचार पर लीपापोती का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज खरा मौसम में यहां आया हूं, यह देखने कि किस प्रकार शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार का डैम फूटा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mp news: Kamal Nath, who came to see the damaged Karam dam, made a big allegation on the government, villagers
क्षतिग्रस्त कारम बांध का अवलोकन करते कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि पंचायत से लेकर मंत्रालय तक व्यवस्था बनी हुई है कि हर ठेके में 30 से 40 प्रतिशत कमीशन का खेल चल रहा है। आज प्रदेश भ्रष्टाचार की पटरी पर चल रहा है। मैंने प्रदेश में निवेश को लेकर प्रयास किए। तब सभी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार है। हम आना नहीं चाहते हें। जब प्रदेश में निवेश आएगा तभी प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का भविष्य बहुत बड़े खतरे में हैं। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ नाटक-नौटंकी और इवेंट से जनता का ध्यान मोड़ने में लगी हुई है। यह लोग बर्बाद हो गए इस पर बात नहीं करेंगे। यह बचाने की बात बात करेंगे। आज शिवराज जब तक झूठ नहीं बाले लें इवेंट, नाटक, नौटंकी ना कर लें तब तक इनका पेट नहीं भरता।
 
 
Mp news: Kamal Nath, who came to see the damaged Karam dam, made a big allegation on the government, villagers
कारम बांध से प्रभावित लोग कमलनाथ को समस्या बताते - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बोले हम जंगल में रहने को मजबूर
कमलनाथ धरमपुरी तहसील के दूधी गांव पहुंच, जहां उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। कमलनाथ ने कहा कि ग्रामीणों ने उनको बताया कि क्षतिग्रस्त बांध में उनके घर बह गए, खेत की मिट़्टी भी बांध के पानी के साथ बह गई, खेतों में पानी में बहकर पत्थर आ गए हैं, जिससे आगे से अब खेती करना मुश्किल होगा। ग्रामीणों ने कहा कि वह जंगलव पहाड़ों में रहने को मजबूर है।
ग्रामीणों ने कमलनाथ से कहा कि हम अभी भी पहाड़ों व जंगलों में रह रहे हैं। सरकार ने अभी तक कोई सर्वे कार्य शुरू नहीं किया है। ना हमें कोई मुआवज़ा मिला है। ना हमारी कोई सुध लेने अभी तक आया है। प्रभावित ग्रामीणजनों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि इस बांध के निर्माण  में भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण की उन्होंने शुरू से कई शिकायतें की लेकिन सारी शिकायतों को अनदेखा किया गया , जिसके कारण यह स्थिति बनी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
Mp news: क्षतिग्रस्त कारम बांध देखने पहुंचे कमलनाथ ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, ग्रामीणों ने बताई अपनी पीढ़ा  Mp news: Kamal Nath, who came to see the damaged Karam dam, made a big allegation on the government, villagers told their pain

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed