फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीहोर: रुद्राक्ष महोत्सव में पहुंचे 3 लाख से अधिक श्रद्धालु, 40 किमी लंबा जाम, हजारों वाहन फंसे, अब ऑनलाइन होगी कथा

Mon, 28 Feb 2022 07:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 07:04 PM IST
सार

सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। साथ ही सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। रुद्राक्ष महोत्सव में करीब 3 लाख से अधिक श्रद्धालु देशभर से पहुंचे। प्रशासन को सूचित करने के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए। नतीजतन लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे।
 
विज्ञापन
Sehore: More than 3 lakh devotees reached Rudraksh festival, 40 km jammed, thousands of vehicles stranded, now the katha will be online
रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान जाम लग गया। - फोटो : अमर उजाला
सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। साथ ही सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। रुद्राक्ष महोत्सव में करीब 3 लाख से अधिक श्रद्धालु देशभर से पहुंचे। प्रशासन को सूचित करने के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए। नतीजतन लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे।

Sehore: More than 3 lakh devotees reached Rudraksh festival, 40 km jammed, thousands of vehicles stranded, now the katha will be online
रुद्राक्ष महोत्सव में करीब 3 लाख से अधिक श्रद्धालु देशभर से पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार अल सुबह से ही इंदौर-भोपाल हाईवे पर वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई थी। दोपहर के समय तक हालत यह हो गई कि अमलाहा टोल से सीहोर के क्रिसेंट चौराहा तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। वहीं कथा स्थल से दोनों तरफ करीब 20 किमी तक लंबा जाम लग गया था।
 
Sehore: More than 3 lakh devotees reached Rudraksh festival, 40 km jammed, thousands of vehicles stranded, now the katha will be online
आयोजन निरस्त होने से भीड़ लौटने से हालात और बिगड़ गए। - फोटो : अमर उजाला
भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि ऊपर से बार-बार दवाब आ रहा है, इसलिए आज में आपको रुद्राक्ष का वितरण नहीं कर पाऊंगा। कथा एक घंटे पहले ही आज स्थगित कर रहा हूं। आप से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि अपने घर, अपने गंतव्य पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से ही कथा सुनें। ऑनलाइन माध्यम से ही आप रुद्राक्ष मंगवा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sehore: More than 3 lakh devotees reached Rudraksh festival, 40 km jammed, thousands of vehicles stranded, now the katha will be online
कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की ओर से महाशिवरात्रि के मौके पर सोमवार से शिव महापुराण कथा की जा रही थी। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की ओर से महाशिवरात्रि के मौके पर सोमवार से शिव महापुराण कथा की जा रही थी। आयोजन के दौरान 11 लाख रुद्राक्ष भी बांटे जाने थे। पहले दिन ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भोपाल-इंदौर रोड पर 40 किलोमीटर का जाम लग गया और अव्यवस्था फैल गई। इस कारण आयोजन को समय से पहले ही निरस्त कर दिया गया। जाम से लोग परेशान होते रहे। भोपाल-इंदौर रोड पर वाहन रेंगते नजर आए। निजी वाहनों के अलावा बसें, भारी वाहन भी घंटों फंसे रहे।
 
विज्ञापन
Sehore: More than 3 lakh devotees reached Rudraksh festival, 40 km jammed, thousands of vehicles stranded, now the katha will be online
भोपाल-इंदौर मार्ग पर कथा आयोजन में पहुंचने वाली भीड़ को संभालने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। - फोटो : अमर उजाला
भोपाल-इंदौर मार्ग पर कथा आयोजन में पहुंचने वाली भीड़ को संभालने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई थानों की पुलिस बुलाई गई लेकिन इसके बाद भी भीड़ नियंत्रित नहीं हुई। बाद में पं. प्रदीप मिश्रा से मदद ली गई। उन्होंने आयोजन शुरू होने के पहले ही उसे निरस्त करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद आयोजन में शामिल होने के लिए आए लोगों की वापसी से और अव्यवस्था फैल गई। शाम तक जाम में फंसे वाहनों को निकालने में पुलिस और प्रशासन की टीम लगी रही।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed