कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर कोई चोट लगती है तो सबसे पहले एक्सरे या एमआरआई होता है। इससे ही समस्या पता चलती है। हमारे देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आदिवासी और दलित कितने हैं, इसका सवाल किसी के पास नहीं है। हमें हिंदुस्तान का एक्सरे करना है। यह पता लगाना है कि देश के बजट पर ओबीसी का कितना कंट्रोल है? उनकी आबादी कितनी है? हिंदुस्तान के सामने सिर्फ एक मुद्दा है- जातिगत जनगणना। कांग्रेस की सरकार बनी तो पहला काम यही होगा। हम देश को बताएंगे कि हमारे यहां कितने ओबीसी हैं।
Rahul Gandhi MP Visit: राहुल बोले- सरकार बनी तो पहले जातिगत जनगणना कराएंगे, पढ़िये भाषण की पांच प्रमुख बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर/भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 30 Sep 2023 02:26 PM IST
सार
Rahul Gandhi On Caste Based Census: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले यह बताएंगे कि देश में ओबीसी कितने हैं?
विज्ञापन