{"_id":"684d1ac35dccf61fe1009200","slug":"anju-sharma-was-pillar-of-her-family-died-on-way-to-meet-daughter-in-london-2025-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Plane Crash: परिवार का मजबूत सहारा थीं अंजू... बेटी से मिलने जा रही थीं लंदन; इस गाने पर बनाई थी आखिरी रील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Plane Crash: परिवार का मजबूत सहारा थीं अंजू... बेटी से मिलने जा रही थीं लंदन; इस गाने पर बनाई थी आखिरी रील
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:39 PM IST
सार
राजपुरा के नजदीकी गांव की बहू ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवा दी। वो बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहीं थीं।
विज्ञापन
1 of 9
Anju Sharma
- फोटो : ANI/सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजपुरा के करीब गांव उलाना में इस वक्त मातम पसरा है। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में उलाना गांव की 55 वर्षीय बहू अंजू शर्मा ने अपनी जान गंवा दी है। यह खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। खुशमिजाज अंजू, मूल रूप से कुरुक्षेत्र की थीं और उलाना गांव में पवन शर्मा से ब्याही थीं।
वह अपनी छोटी बेटी से मिलकर अपनी बड़ी बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनका यह सफर अधूरा ही रह गया और एक हंसती-खेलती जिंदगी असमय ही काल का ग्रास बन गई।
Trending Videos
2 of 9
अंजू शर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
अंजू शर्मा सिर्फ एक बेटी, मां या बहू नहीं थीं, वह खुशियों का पर्याय थीं। उनका हंसमुख स्वभाव और सोशल मीडिया पर उनकी जीवंत रील्स उन्हें जानने वालों के लिए एक यादगार बन गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
अंजू शर्मा, मृतका
- फोटो : अमर उजाला
परिवार और दोस्तों के लिए उनकी आखिरी इंस्टाग्राम रील, जो उन्होंने आदमी तो खिलौना है गाने पर बनाई थी, अब उनकी अंतिम याद बनकर सभी की आंखें नम कर रही है।
4 of 9
अहमदाबाद विमान हादसा
- फोटो : ANI
उलाना गांव में अंजू की बुआ ने बताया कि टेक-ऑफ से ठीक पहले, उन्होंने अपने पिता जगदीश शर्मा से वीडियो कॉल पर बात की थी। किसे पता था, वह उनकी आखिरी बात होगी।
विज्ञापन
5 of 9
Air India Plane Crash
- फोटो : PTI
परिवार का मजबूत सहारा थीं अंजू
अंजू शर्मा ने लगभग पांच साल पहले अपने पति पवन शर्मा को खो दिया था। उसके बाद से वह अपने परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ थीं। उनकी आठ बहनें, जिनके लिए वह सबसे बड़ी थीं, अब टूट चुकी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X