सब्सक्राइब करें

Rajasthan: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के अपहरण की कहानी निकली झूठी, प्रेमी संग भागकर रचाई शादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Jan 2025 04:57 PM IST
सार

Rajasthan: उन्होंने मुझे धक्का दिया और जाह्नवी का हाथ पकड़कर खींचा। फिर उसे बेहोश कर वहां पहले से खड़ी कार में उसे डालकर ले गए। ये बातें पीड़िता की मां ने बताई है, फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Rajasthan News Famous Social Media Actress ‘Jahnavi’ Abducted Kidnappers Push Mother Full Details in Hindi
जाह्नवी मोदी - फोटो : अमर उजाला

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जाह्नवी मोदी (25) का किडनैप हो गया। एक्ट्रेस की मां के सामने ही बदमाश बेटी को उठाकर ले गए। घटना मंगलवार की है।

Trending Videos
Rajasthan News Famous Social Media Actress ‘Jahnavi’ Abducted Kidnappers Push Mother Full Details in Hindi
जाह्नवी मोदी - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इन्फ्लुएंसर जाह्नवी मोदी, जो सोशल मीडिया पर ‘मुकेश की कॉमेडी’ नाम से रील्स बनाती थीं, उसकी मां पुष्पा मोदी ने पुलिस को बताया कि जब वह मंगलवार अपनी बेटी के साथ बाजार से घर लौट रही थीं, तभी दो युवक आए और उन्होंने उसे धक्का दिया और बेटी को बेहोश कर गाड़ी में डालकर ले गए। बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध कार पीड़िता के घर के आगे सुबह से ही खड़ी थी और इस कार ने कई बार अपनी जगह बदली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan News Famous Social Media Actress ‘Jahnavi’ Abducted Kidnappers Push Mother Full Details in Hindi
जाह्नवी मोदी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जाह्नवी का मोबाइल घर पर ही मिला, जिसमें व्हाट्सएप और अन्य ऐप्स अनइंस्टॉल किए गए थे। परिजनों ने बताया कि करीब चार महीनों से उन्होंने बेटी से फोन भी ले रखा था। फिलहाल जिस संदिग्ध गाड़ी की जानकारी दी गई, वह जयपुर रोड स्थित एक टोल नाके से गुजरती दिखी है।

 
Rajasthan News Famous Social Media Actress ‘Jahnavi’ Abducted Kidnappers Push Mother Full Details in Hindi
जाह्नवी मोदी - फोटो : अमर उजाला
घटना के छह घंटे बाद परिजनों ने बीकानेर निवासी तरुण सिकलीगर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। जबकि परिजनों ने पहले बीकानेर में उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। क्या यह मामला वास्तव में अपहरण का है, या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। 
 
विज्ञापन
Rajasthan News Famous Social Media Actress ‘Jahnavi’ Abducted Kidnappers Push Mother Full Details in Hindi
जाह्नवी मोदी - फोटो : अमर उजाला

इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं जाह्नवी
जाह्नवी बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में मोमासर बास मोहल्ले की रहने वाली हैं। जाह्ववी के इंस्टाग्राम आईडी पर 23 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। जिस यूट्यूब चैनल के शो में वो काम करती हैं, उसके सब्सक्राइबर की संख्या लाखों में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed