फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पिता को बचाने के लिए इस बहादुर बेटी ने दांव पर लगा दी जान

Fri, 26 Aug 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर/झंडूता
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर/झंडूता Updated Fri, 26 Aug 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
12 Years Old Girl Drown In Flood at Bilaspur Himachal pradesh

पिता को बचाने के लिए इस बहादुर बेटी ने अपनी जान दांव पर लगा दी। एक बेटी अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में कूद गई। हिमाचल के बिलासपुर जिले में धराड़सानी नाले में पानी के तेज बहाव में फंसे पिता को बचाने के लिए एक बेटी जान की परवाह किए बगैर पानी में कूद गई। मगर इस कोशिश में वह खुद ही नाले में पानी के तेज बहाव बह गई।

12 Years Old Girl Drown In Flood at Bilaspur Himachal pradesh

अभी तक मासूम का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार के अन्य तीन सदस्यों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। उल्लेखनीय है कि सोमवार देर शाम को 12 साल की अनिषा और उसका भाई आशीष ऋषिकेश में ट्यूशन पढ़ने गए थे। जबकि उनके पिता झंडूता तहसील कार्यालय में वरिष्ठ अधीक्षक है। जो झंडूता से घर आ रहे थे।

12 Years Old Girl Drown In Flood at Bilaspur Himachal pradesh
Anisha

बच्चों की दादी बारिश होने के कारण छाता लेकर बच्चों को लेने ऋषिकेश आई थी। इसके बाद चारों एक साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाला पार करते समय पिता पानी में फिसल गए। बेटी ने देखा की पिता पानी में फिसल गए हैं तो उसने पिता को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। मगर पानी के तेज बहाव से वह अपने आप को नहीं बचा सकी और बह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
12 Years Old Girl Drown In Flood at Bilaspur Himachal pradesh

इसके बाद किसी तरह से परिवार के सदस्यों ने नाला पार किया और इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों और पुलिस ने अनिषा की तलाश शुरू की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
12 Years Old Girl Drown In Flood at Bilaspur Himachal pradesh

सुबह से ही नाले में अनिषा की तलाश के लिए प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके बाद साथ ही गोताखोरों को भी बुलाया गया है। मगर देर शाम तक बच्ची को कोई सुराग नहीं लग पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed