कभी खुद बॉडीगार्ड बने बॉलीवुड दबंग सलमान खान को अब खुद बॉडीगार्डों की जरूरत पड़ने वाली है। उनके लिए इन दिनों बॉडीगार्ड तलाशे जा रहे हैं। कुल मिलाकर 40 बॉडीगार्डों की जरूरत पड़ने वाली है।
अब खुद दबंग खान को चाहिए बॉडीगार्ड, वो भी एक नहीं पूरे 40
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में हालात खराब होने के कारण सलमान खान की आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग अब मनाली में होने वाली है। मगर यहां एक खास काम के लिए उन्हें बॉडीगार्ड की जरूरत पड़ेगी जो उनकी जान बचाने के काम आएंगे।
फिल्म शूटिंग को लेकर मनाली पुलिस भी सतर्क हो गई है और सलमान की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। सलमान खान पहले भी हिमाचल आ चुके हैं। एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि सलमान खान की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए शूटिंग यूनिट ने उनसे पुलिसकर्मी मुहैया कराने का लिखित आग्रह किया है। इसके आधार पर पुलिस यथासंभव सहायता करने जा रही है। आइए जानते हैं क्या है बॉडीगार्ड से जुड़ी कहानी-
दरअसल मनाली में सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग के लिए ये 40 बॉडीगार्ड खोजे जा रहे हैं। ये बॉडीगार्ड 1962 के भारत-चीन युद्ध पर बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ फौजी बनकर उनकी हिफाजत करते नजर आएंगे।
फिल्म के लिए मंगोलियन लुक्स रखने वाली कुछ लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट भी लिया जा रहा है। ये सलमान खान की चीनी हीरोइन झूझू की सहेलियों का किरदार निभाएंगी। सलमान खान का हिमाचल से गहरा रिश्ता है। उनकी बहन अर्पिता की शादी हिमाचल में ही हुई है।