फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक इस स्कूल में पहुंचे राहुल गांधी, बच्चों के साथ खेली शतरंज, जीत पर बहन प्रियंका ने ये कहा

Fri, 21 Dec 2018 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Dec 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
congress president rahul gandhi played Chess with students in shimla

तीन राज्यों में जीत के बाद चुनावी थकान मिटाने शिमला आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ वीरवार को विशेष बच्चों के स्कूल में पहुंच गए। शिमला के ढली स्थित स्कूल में शतरंज की बिसात पर विशेष बच्चों जतिन डोगरा और अमित ने उन्हें कड़ी चुनौती दी।

congress president rahul gandhi played Chess with students in shimla

करीब आधा घंटा चले दो मुकाबलों में बाजी राहुल के हाथ लगी।वीरवार शाम करीब पौने पांच बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका और सिक्योरिटी स्टाफ के साथ  ढली स्थित विशेष बच्चों के स्कूल में पहुंचे। करीब पौना घंटा वह स्कूल में रहे।

congress president rahul gandhi played Chess with students in shimla

इस दौरान उन्होंने  बच्चों  के शतरंज खेलने के अलावा स्कूल परिसर भी देखा। शतरंज मुकाबले को देखने के बाद प्रियंका ने कहा- मुझे आज मालूम पड़ा कि राहुल शतरंज के अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने  दोनों विशेष बच्चों जतिन और अमित की पीठ थपथपाते हुए कहा, इनके खेल कौशल ने हैरान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
congress president rahul gandhi played Chess with students in shimla

इन बच्चों के लिए खास तरह की शतरंज और मोहरे होते हैं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका ने  दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों से हाथ मिलाया और बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनकी क्लास, पढ़ाई के अलावा दिनचर्या के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
congress president rahul gandhi played Chess with students in shimla

स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल राणा ने बताया कि राहुल और प्रियंका ने कैंपस के साथ छात्रावास की मेस को देखा। राहुल ने स्कूल प्रशासन को यहां साफ-सफाई रखने और दी जा रही सुविधाओं की सराहना की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed