{"_id":"57c2e4034f1c1bf638d503f7","slug":"four-die-as-car-falls-into-gorge-in-mandi-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक तस्वीरें: कार के उड़े परखच्चे, दो महिलाओं समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक तस्वीरें: कार के उड़े परखच्चे, दो महिलाओं समेत चार की मौत
Mon, 29 Aug 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए यह लोग दंपत्ति थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। करसोग-रामपुर सड़क मार्ग पर शलिनी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गई।
2 of 5
मृतक दंपति कपल्स हैं। इस दर्दनाक हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार शलिनी के पास कार संख्या संख्या HP6A-2153 अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो दंपत्ति सवार थे जो पैंदों से कोटलू में देव स्थान के लिए जा रहे थे। दो महिलाओं व एक पुरूष की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने करसोग अस्पताल में दम तोड़ा।
3 of 5
मृतकों में दारकली गांव निवासी घनश्याम(35) व उसकी पत्नी नीटू(32), शेरटी गांव निवासी गोपाल उर्फ ज्ञान चंद(27) व उसकी पत्नी उषा उर्फ सपना (25) शामिल है। हादसे में मारे गए गोपाल और घनश्याम में जीजा-साले का रिश्ता था, जो पैंदों गांव से कोटलू में देवता के गुर के पास जा रहे थे। गोपाल की पत्नी सपना गर्भवती थी। हादसे का पता लगते ही आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर करसोग थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से शवों को निकाला।तस्वीर में दिख रही इस जगह से कार खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंभीर रूप से घायल गोपाल को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल करसोग पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। एसडीएम विवेक चौहान व तहसीलदार जीवन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं ज्यूरी (रामपुर बुशहर) क्षेत्र में पुलिस थाना झाकड़ी के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी के पास एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। मारुति कार (संख्या एचपी 03-4066) ज्यूरी से नानन संपर्क मार्ग पर जा रही थी। इस दौरान चालक के नियंत्रण खोने से कार संपर्क मार्ग से एनएच पर जा गिरी। हादसे में नानन गांव के रतन दास (43) पुत्र थीसू की मौत हो गई। रतन दास प्रदेश उद्योग विभाग के रामपुर कार्यालय में कार्यरत थे।डीएसपी सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।