सब्सक्राइब करें

निजी बस और ट्रक में टक्कर, 17 यात्री घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 03 Aug 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Hamirpur Bhota 17 injured in bus truck collision
- फोटो : अमर उजाला

नेरचौक-ऊना सुपर हाईवे 503-ए पर हमीरपुर के अग्घार गांव के पास एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। एक घायल के सिर पर गंभीर चोटें आई है जबकि बाकी मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा में उपचार दिया गया।

Trending Videos
Himachal Pradesh Hamirpur Bhota 17 injured in bus truck collision
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार निजी बस जाहू से भोटा की तरफ आ रही थी। अग्घार गांव के पास तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। टक्कर से बस के शीशे चकनाचूर हो गए। बस में 20 यात्री सवार थे। इनमें से 17 लोग घायल हुए जिन्हें फौरन पीएचसी भोटा में उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Hamirpur Bhota 17 injured in bus truck collision
- फोटो : अमर उजाला

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस व निजी गाड़ियों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। साहिल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

Himachal Pradesh Hamirpur Bhota 17 injured in bus truck collision
- फोटो : अमर उजाला

भोटा पुलिस सहायता कक्ष प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर हादसे के कारण सुपर हाईवे पर भी करीब एक घंटा जाम लगा रहा।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Hamirpur Bhota 17 injured in bus truck collision
- फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर से जाहू वाया भोटा, हमीरपुर से मंडी सहित अन्य स्थानों को वाया लदरौर होकर चलने वाली बसें भी निर्धारित समय से देरी पर गंतव्य पहुंचीं। इससे लोगों को भी परेशानी हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ट्रक को हाईवे के एक तरफ किया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed