फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंतजार खत्म, हिमाचल में बर्फबारी का लुत्फ उठाने को हो जाइए तैयार

Thu, 27 Dec 2018 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 Dec 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Himachal weather report snowfall in himachal in new year 2019

हिमाचल प्रदेश में साल 2019 का इस्तकबाल बर्फबारी के बीच हो सकता है। न्यू ईयर ईव पर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश- बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के पर्वतीय और मध्य पर्वतीय इलाकों में एक एवं दो जनवरी को भी बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो बर्फ के फाहों के बीच नव वर्ष का जश्न मनाने का मौका मिल सकता है।

Himachal weather report snowfall in himachal in new year 2019

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ  सक्रिय हो रहा है। इसके चलते 31 दिसंबर से हिमाचल में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। न्यू ईयर ईव पर 31 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर एवं लाहौल स्पीति और एक और दो जनवरी को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, मनाली, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

Himachal weather report snowfall in himachal in new year 2019

हिमाचल में शीत लहर का प्रकोप लगातार बढ़ जा रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम हो गया है। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -11.1 डिग्री रिकार्ड हुआ। इस सीजन में यह अभी तक का सबसे कम तापमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather report snowfall in himachal in new year 2019

इसके अलावा सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, मनाली और सोलन में भी पारा शून्य से नीचे चल रहा है। हालांकि, दिन के समय धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल भी छाए रहे।

विज्ञापन
Himachal weather report snowfall in himachal in new year 2019

शहर        न्यूनतम पारा
कल्पा         - 4.0
मनाली        - 3.4
सुंदरनगर    - 1.3
भुंतर            - 1.0
सोलन        - 0.7
चंबा             0.4
शिमला        2.7

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed