रामपुर उपमंडल की कूट पंचायत के बाद अब देवठी पंचायत में कुदरत ने कहर बरपाया है। पंचायत के दो गांवों जुआ और कूल पटैना में सुबह भारी तबाही हुई।
{"_id":"5b863bd442c7924667531834","slug":"large-scale-damage-due-to-cloudburst-in-rampur-bushahr-shimla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश का कहर, बादल फटा, सेब के बगीचे तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश का कहर, बादल फटा, सेब के बगीचे तबाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादल फटने से आई बाढ़ के कारण जहां सैकड़ों सेब के पौधे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं इससे तीन मकानों को आंशिक रूप से नुकसान और क्षेत्र की सड़कों को भी खासा नुकसान पहुंचा है।
सूचना मिलते ही प्रशासन का दल भी मौके पर रवाना हो गया है। बहरहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह छह बजे देवठी पंचायत के जुआ गांव में बादल फटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बादल फटने से आई बाढ़ ने क्षेत्र के बागवानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र की देवठी गांव में बाढ़ की चपेट में आने से 150 सेब के पौधे और कूल पटैना गांव में 75 सेब के पौधे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस बाढ़ की चपेट में आने से गांव के तीन घरों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
क्षेत्र की सड़क बाढ़ आने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि कई रास्तों पर लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। सड़कें बाधित होने से क्षेत्र में सेब सीजन भी खासा प्रभावित हुआ है। ग्रामीण राम दास के मकान में दरारें आई हैं जबकि मुनि लाल की गोशाला और मकान के सामने डंगा गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हुआ है वहीं शोभा राम के तीन कमरों को नुकसान पहुंचा है।