फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिल शर्मा को हटाने से पहले अपना नफा-नुकसान देख रही भाजपा

Tue, 02 Apr 2019 11:36 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Apr 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: BJP looking at profit-loss before the removal of Anil Sharma
अनिल शर्मा (फाइल फोटो)

ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को मंत्री पद से हटाने से पहले भाजपा लोकसभा चुनाव सामने रखकर अपना नफा-नुकसान देख रही है। अनिल शर्मा को मंत्री पद से हटाया गया तो कहीं इस सीट पर सुखराम परिवार के साथ पब्लिक में किसी तरह की सहानुभूति न हो जाए, इस पर भी विचार हो रहा है।

lok sabha election 2019: BJP looking at profit-loss before the removal of Anil Sharma
अनिल शर्मा (फाइल फोटो)

इसलिए अनिल शर्मा को हटाने में भाजपा कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है, उल्टा अनिल शर्मा पर ही पद छोड़ने का दबाव बना रही है। अंदरूनी तौर पर भाजपा ने अनिल शर्मा को हटाने की पूरी तैयारी कर ली है।

lok sabha election 2019: BJP looking at profit-loss before the removal of Anil Sharma
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)

इस बारे में राजनीति के ही नहीं, बल्कि संविधान और विधि विशेषज्ञों से भी राय ली जा चुकी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व से भी बात कर चुके हैं। सीएम सोमवार को भी दिल्ली में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019: BJP looking at profit-loss before the removal of Anil Sharma

पिता पंडित सुखराम के कांग्रेस में जाने और पोते आश्रय शर्मा को कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद भी अनिल शर्मा हिमाचल की भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री के पद पर बने हुए हैं। वह रविवार को मंडी में रखे गए भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम में नहीं गए, जबकि इसमें उनकी ड्यूटी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से लगाई गई थी।

विज्ञापन
lok sabha election 2019: BJP looking at profit-loss before the removal of Anil Sharma

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि भाजपा इसी मामले को आधार बनाकर अनिल शर्मा को मंत्री पद से हटाने की तैयारी कर चुकी है, लेकिन इसका लोकसभा चुनाव में लाभ होगा या घाटा, इस पहलू पर गंभीर विचार हो रहा है।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed