{"_id":"5ca0a75bbdec2214422fb4ba","slug":"five-people-crossed-rohtang-pass-lahaul-spiti-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 फीट बर्फ में पांच लोगों ने पैदल पार किया रोहतांग दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फीट बर्फ में पांच लोगों ने पैदल पार किया रोहतांग दर्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
कोकसर में पड़ी बर्फ का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाहौल घाटी में कुछ दिनों से मौसम साफ रहने और कोकसर में बचाव दल की तैनाती के बाद सिस्सू से पांच लोग 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा को पैदल पार कर मनाली पहुंचे। इन दिनों रोहतांग दर्रा में 15 से 20 फीट तक बर्फ है। कुछ रोज पहले सिस्सू के ही चार लोग रात के दो बजे चलकर रोहतांग दर्रा को पार करते हुए मनाली पहुंचे थे।
2 of 7
कोकसर में पड़ी बर्फ का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
सिस्सू के स्थानीय लोग के साथ दो मजदूर सहित कुल पांच व्यक्तियों ने दर्रा पार करने का साहस किया है। हालांकि गत 28 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली ने निजी चौपर से संस्थान से जुड़े तीन लोगों सहित एक वायरलेस ऑपरेटर को कोकसर पहुंचाया।
3 of 7
मढ़ी में पड़ी बर्फ का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
सिस्सू से मनाली पहुंचे पांच लोगों में एक सिस्सू, एक कोकसर और तीन अन्य लोग शामिल थे। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त अश्वनी कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से मढ़ी के बचाव दल के स्टाफ को भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा।
- फोटो : अमर उजाला
कुमार नेकहा कि मनाली से बचाव चौकी के चार सदस्य कोकसर पहुंच चुके हैं। केलांग से पुलिस के दो जवान, मेडिकल स्टाफ को भी भेजा जा रहा है। कुल नौ लोगों की टीम कोकसर में तैनात रहेगी।
विज्ञापन
5 of 7
बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा।
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा इतने ही लोगों का एक बचाव दल मनाली से मढ़ी को रवाना किया जाएगा और पैदल यात्रियों की मदद करेंगे। उन्होंने सभी पैदल चलने वाले यात्रियों को दोनों बचाव चौकियों में अपना नाम पंजीकरण कर ही रोहतांग दर्रा पार करने की सलाह दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।