फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेईई मेन 1 और यूजीसी नेट के लिए इस तरह करें आवेदन

Sat, 01 Sep 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Sep 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
national testing agency Apply for ugc net dec 2018 and JEE Main

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 1 और यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए एक सितंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। पहली बार देश में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से यह प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जा रही हैं।

national testing agency Apply for ugc net dec 2018 and JEE Main

खास बात यह है कि जेईई मेन में आर्किटेक्चर का पेपर भी आधे से ज्यादा ऑनलाइन मोड में होगा। केवल ड्राइंग का हिस्सा ऑफलाइन होगा। दोनों परीक्षाओं के लिए एक सितंबर से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

national testing agency Apply for ugc net dec 2018 and JEE Main

एनटीए के मुताबिक जेईई मेन 1 परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। जेईई मेन में दो पेपर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
national testing agency Apply for ugc net dec 2018 and JEE Main

पहला पेपर बीई और बीटेक के लिए होगा जबकि दूसरा पेपर बी आर्क के लिए होगा। पहला पेपर पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। दूसरे पेपर में मैथ्स और एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन होगा। इसमें ड्राइंग का टेस्ट ऑफलाइन होगा। जेईई मेन 1 का आयोजन छह जनवरी से 20 जनवरी 2019 के बीच होगा।

विज्ञापन
national testing agency Apply for ugc net dec 2018 and JEE Main

यूजीसी की असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए होने वाली नेट परीक्षा भी पहली बार ऑनलाइन होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहले पेपर की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से तीन बजे तक होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed