{"_id":"5defb7f28ebc3e880a6385e1","slug":"samples-of-37-drugs-made-across-the-country-including-himachal-failed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल समेत देशभर में बनीं इन 37 दवाओं के सैंपल फेल, यहां देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल समेत देशभर में बनीं इन 37 दवाओं के सैंपल फेल, यहां देखें पूरी सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Dec 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
Link Copied
एशिया की 45 फीसदी दवा निर्यात करने में विश्व विख्यात हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में बनने वाली दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) के ताजा ड्रग अलर्ट में देशभर की फेल हुई 37 दवाओं में से हिमाचल के फार्मा उद्योगों की छह दवाएं पैमाने पर खरा नहीं उतरी हैं।
Trending Videos
2 of 5
इनमें औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की पांच और जिला सिरमौर की एक उद्योग की दवा शामिल हैं। सीडीएससीओ द्वारा नवंबर माह में देशभर से 1158 दवाओं के सैंपल एकत्रित किए थे, जिसमें से 1121 दवाएं मानकों पर खरा उतरीं और 37 दवाएं सब स्टैंडर्ड पाई गईं। इसमें हिमाचल की छह दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
उधर, राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। वहीं, फेल हुए सैंपलों के बैच मार्किट से हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर पाई हैं उनकी बिक्री नहीं होने दी जाएगी। तत्काल प्रभाव से इन दवाओं के बाजार में उपलब्ध सभी स्टॉक हटाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि निर्माता कंपनियों पर भी नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
फेल होने वाली दवाओं में बॉयोजेनेटिक ड्रग्स झाड़माजरी बद्दी की आइब्रूफेन 400 एमजी, विजन हेल्थ केयर ईपीआईपी फेस-1 झाड़माजरी की टेल्मीसार्टन, एलिन ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड बेरसन नालागढ़ की एल्बेंडाजोल, प्रीत रिमेडीज एचपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया बद्दी की कैडप्रिल-5, सेलस फार्मास्यूटिकल हररायपुर बद्दी की मेडटोइन, सिंबोसिस फार्मास्यूटिकल त्रिलोकपुर काला अंब की डॉक्सीगार्ड दवा शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इन दवाओं के सैंपल ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट आंध्र प्रदेश, ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट आसाम, ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट मिजोरम, सीडीएसीओ सब जोन बद्दी से लिए गए हैं। इनकी जांच आरडीटीएल गुवाहटी, सीडीएल कोलकता में की गई है। यह दवाएं दर्द निवारक, उच्च रक्त चाप, पेट के कीड़े, जीर्ण ग्रंथी की सूजन आदि के उपचार में काम में लाई जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।