फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: रेस्क्यू नाकाम, न हवा न पानी, 48 घंटे से तीन जिंदगियां दांव पर

Mon, 14 Sep 2015 08:38 PM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन

PICS: रेस्क्यू नाकाम, न हवा न पानी, 48 घंटे से तीन जिंदगियां दांव पर

Three Labourers Trapped for 48 hours in Tunnel in bilaspur Himachal Pradesh

फोरलेन एक्सप्रेस हाईवे के लिए टीहरा (बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश) में बन रही टनल-4 के धंसने से फंसे तीन मजदूरों को 48 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू टीम के अब तक के तमाम प्रयास असफल साबित हुए हैं। टनल के अंदर न तो हवा है और न बिजली-पानी, ऐसे में मजदूरों के जिंदा होने की उम्मीद टूटती जा रही है। रिपोर्ट: संजय भारद्वाज फोटो: राजीव कश्यप, टीहरा, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

PICS: रेस्क्यू नाकाम, न हवा न पानी, 48 घंटे से तीन जिंदगियां दांव पर

Three Labourers Trapped for 48 hours in Tunnel in bilaspur Himachal Pradesh

सोमवार को टनल के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचने के लिए तीन तरह से कोशिश की गई। पहली कोशिश है कि टनल से मलबा हटाया जाए। ये नाकाम कोशिश शनिवार देर रात से चल रही है। दूसरा, मजदूरों को बाहर निकालने के लिए लोहे की फाल से टनल यानी एक तरह की इमरजेंसी टनल बनाई जा रही है।

PICS: रेस्क्यू नाकाम, न हवा न पानी, 48 घंटे से तीन जिंदगियां दांव पर

Three Labourers Trapped for 48 hours in Tunnel in bilaspur Himachal Pradesh

इसमें 1.3 मीटर घेरे वाले लोहे के बड़ा पाइप को मलबे में डाला जा रहा है। तीसरे और सबसे अहम कोशिश मजदूरों तक पानी, खाना और बिजली पहुंचाने की शुरू हुई है। इसके लिए अलग से मलबे में एक छोटी पाइप डाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: रेस्क्यू नाकाम, न हवा न पानी, 48 घंटे से तीन जिंदगियां दांव पर

Three Labourers Trapped for 48 hours in Tunnel in bilaspur Himachal Pradesh

लेकिन, मलबे के ढेर में चट्टानें आने से इमरजेंसी टनल के प्रवेश में ज्यादा वक्त लग रहा है। पिछले 40 घंटे से टनल से लगातार मलबा निकाला गया। टनों के हिसाब से मलबा निकालने के बाद भी कोई परिणाम सामने नहीं आया।

विज्ञापन

PICS: रेस्क्यू नाकाम, न हवा न पानी, 48 घंटे से तीन जिंदगियां दांव पर

Three Labourers Trapped for 48 hours in Tunnel in bilaspur Himachal Pradesh

भूतल एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना में आई इस आफत के बाद रेस्क्यू आपरेशन को लीड कर रहे सीमा सड़क संगठन के निदेशक आरएस राव ने बताया कि हम ये मान कर चल रहे हैं कि अंदर मजदूर जिंदा हैं। ऑपरेशन जारी है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है। उधर, उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर, एसपी बलदेव ठाकुर समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर ही डटा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed