आसुस ने एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus ZenFone 6 लॉन्च कर दिया है। आसुस जेनफोन 6 की लॉन्चिंग गुरुवार को स्पेन में आयोजित एक इवेंट में हुई। Asus ZenFone 6 कंपनी के सफल फोन आसुस जेनफोन 5जेड का अपग्रेडेड वर्जन है। बता दें कि Asus ZenFone 6 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें रोटेटिंग कैमरा दिय गया है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ...
Asus ZenFone 6 हुआ लॉन्च, मिलेगा घूमने वाला कैमरा, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Asus ZenFone 6 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Zen UI 6 मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट देगी। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 8GB रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
Asus ZenFone 6 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जो को रोटेटिं स्टाइल में है यानि कैमरे को आगे और पीछे घूमाया जा सकता है। इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है है जिसका अपर्चर f/1.79 और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे का पूरा कंट्रोल आपके पास होगा। जैसे- यदि आप किसी खास एंगल पर फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो कैमरे को उसी एंगल पर रोक सकते हैं और फोटो क्लिक कर सकते हैं। साथ भी कैमरा खुला है और फोन गिर जाता है तो कैमरे फोन के जमीन पर पहुंचने से पहले अपने-आप बंद हो जाएगा।
Asus ZenFone 6 की बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 भी मिलेगा।
Asus ZenFone 6 की कीमत
कीमत की बात करें तो इस फोन के 6 जीबी रैम औ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 499 यूरो यानि करीब 39,100 रुपये, 6GB+128GB मॉडल की कीमत 559 यूरो यानि करीब 43,800 रुपये और टॉप वेरियंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 599 रुपये यानि करीब 47,000 रुपये है। फोन की बिक्री 25 मई से शुरू हो रही है और यह फोन मिडनाइट ब्लैक और ट्वीलाइट सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन के भारत में लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई खबर नहीं है। वैसे भारत में इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।