सैमसंग के अगले फ्लैगशिप डिवाइस से 14 जनवरी 2021 को पर्दा हटने ही वाला है। 14 जनवरी को सैमसंग अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2021 इवेंट में गैलेक्सी एस21 सीरीज (Galaxy S21 Series) को लॉन्च करने जा रही है। सैमसंग ने अपने इस इवेंट को अनपैक्ड के साथ-साथ एवरीडे एपिक के नाम से भी बुला रही है। सैमसंग की गैलेक्सी एस सीरीज के फोन हर बार कुछ खास फीचर्स के साथ लॉन्च होते हैं। Galaxy S21 Series से भी इसी तरह की उम्मीद है। Galaxy S सीरीज 10 साल का हो चुका है। आइए देखते हैं पिछले 10 सालों में गैलेक्सी एस सीरीज के फोन में कौन-कौन से बदलाव हुए हैं। बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी एस सीरीज का पहला स्मार्टफोन 2010 में पेश किया था।
Galaxy S21 Series: 2010 में आई थी पहली S सीरीज, जानें 10 सालों में कितना बदला सैमसंग का फ्लैगशिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2010- गैलेक्सी एस 1
2010 में सैमसंग ने पहली बार 4 इंच की डिस्प्ले के साथ गैलेक्सी एस सीरीज के पहले स्मार्टफोन को बाजार में उतारा थी। पहले एस सीरीज के फोन की डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 480×800 पिक्सल था और क्वॉलिटी सुपर एमोलेड थी। फोन में पावरवीआर ग्राफिक्स प्रोसेसर, वाई-फाई कनेक्टिविटी, 5 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का लेंस था।
2011- गैलेक्सी एस 2
इस साल सैमसंग ने केवल 8-49 मिमी मोटाई के साथ गैलेक्सी एस2 को बाजार में उतारा जिसे 'जीरो साइज स्मार्टफोन' कहा गया। यह मोबाइल हाई डेफिनिशन लिंक वाले पहले डिवाइस में से एक था। इसके जरिए MHL सपोर्ट वाले टीवी पर या MHL से HDMI एडाप्टर पर 1080 पिक्सल का अनकंप्रेस्ड वीडियो दिखाई देता था और डिवाइस चार्ज भी होता रहता था।
2012- गैलेक्सी एस3
कंपनी के दावे के मुताबिक यह वर्ष 2012 का सबसे अधिक बिकने वाला फोन था। गैलेक्सी एस3 एचडी स्क्रीन वाला पहला स्मार्टफोन था। इस स्मार्टफोन के साथ सैमसंग ने मल्टी विंडो (एंड्रॉयड 4.1), एंबियंट लाइट, स्मार्ट स्टे, एस वॉयस और एस बीम (एनएफसी) जैसे फीचर पेश किए थे। इसमें इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंट (एस वॉयस), आई-ट्रैकिंग क्षमता और अधिक स्टोरेज थी।
2013- गैलेक्सी एस 4
गैलेक्सी एस4 ने आईआर ब्लास्टर (फोन का इस्तेमाल यूनिवर्सल रिमोट के तौर पर भी हो सकता था), स्मार्ट प्रोग्राम, स्मार्ट रोटेशन, स्मार्ट स्क्रॉल और स्टोरी एलबम जैसे फीचर्स के साथ अपने इस फोन को लॉन्च किया।