सब्सक्राइब करें

आगरा: डॉक्टर के घर 20 लाख की डकैती का मामला, मजदूर ने की थी घर की रेकी, सीसीटीवी से मिले सुराग

न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Sep 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Agra Doctor House Robbery Case: Police Get Clue Of Miscreants Crime News
आगरा में डॉक्टर के घर डकैती: इसी घर में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

आगरा में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 2-बी में डॉक्टर जसवंत राय के घर में डकैती में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, एक मजदूर ने वारदात कराई थी। पुलिस अब बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। डॉ. जसवंत राय के घर में शनिवार रात को साढ़े आठ बजे पांच बदमाशों ने डकैती डाली थी। तमंचे की बट मारकर डॉ. जसवंत को घायल कर दिया था। उनकी पत्नी डॉ. सुनीता और अनुज वधू सीमा को भी बंधक बना लिया था। इसके बाद आठ लाख रुपये नगद और 12 लाख के जेवरात लूटकर ले गए थे। बदमाश आते ही परिवार से कैश और जेवरात के बारे में पूछ रहे थे। चाभी मांगी थी। इसके बाद अंदर के कमरे में घसीटकर ले गए थे। पीछे के कमरे की जानकारी किसी परिचित को ही हो सकती थी। इसलिए पुलिस का शक किसी जानकार पर था। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी हैं। कुछ सुराग मिले हैं। उन पर पुलिस टीम कार्य कर रही है।

Trending Videos
Agra Doctor House Robbery Case: Police Get Clue Of Miscreants Crime News
आगरा में डॉक्टर के घर डकैती के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी में एक-एक करके आए थे छह बदमाश

डॉ. जसवंत राय के पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसमें नजर आ रहा है कि कॉलोनी में बदमाश एक-एक करके आते हैं। इसके बाद डॉक्टर जसवंत राय की कोठी के सामने खड़ी कार के पीछे छिप जाते हैं। एक बदमाश उनके गेट को फांदकर अंदर जाता हैं। कुंडी को खोल लेता है। बाकी चार बदमाश अंदर जाते हैं। एक बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी करता है। बदमाश लूटपाट के बाद बाहर निकलने के बाद अलग-अलग हो जाते हैं। पुलिस ने बाहर खड़े रहने वाले बदमाश की पहचान की। उसका चेहरा साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Doctor House Robbery Case: Police Get Clue Of Miscreants Crime News
पीड़ित परिवार से जानकारी लेते एसएसपी मुनिराज जी. - फोटो : अमर उजाला
पहले ही दिन से था मजदूरों पर शक

डॉ. जसवंत राय ने अपने पुराने घर को तुड़वाकर बनवाया था। इसके बाद बिजली, नल और फर्नीचर का काम करा रहे थे। इस दौरान उनके यहां 50 से अधिक मजदूरों ने काम किया था। घर में कहां-कहां, क्या-क्या रखा है, यह मजदूरों को ही पता चल सकता था। इसलिए पुलिस पहले दिन से ही मजदूरों पर शक कर रही थी।

Agra Doctor House Robbery Case: Police Get Clue Of Miscreants Crime News
चिकित्सक के घर में जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी से जाने के कई रास्ते
कॉलोनी में ज्यादा घर नहीं बने हैं। उनकी कोठी के सामने ही खंडहर मकान है। एक तरफ से सेंट्रल पार्क की तरफ जाया जा सकता है, जबकि दूसरी तरफ से सेक्टर तीन की तरफ जा सकते हैं। रास्ते में खाली जमीन पड़ी हैं। आसपास कई मजदूर परिवार भी रहते हैं। पुलिस ने डकैती की घटना के बाद मजदूर परिवारों से पूछताछ की। लोगों का कहना था कि बदमाशों में दो सेंट्रल पार्क की तरफ गए। तीन खंडहर मकान के बगल से एक रास्ते से निकल गए।
 
विज्ञापन
Agra Doctor House Robbery Case: Police Get Clue Of Miscreants Crime News
पीड़ित चिकित्सक जसवंत राय - फोटो : अमर उजाला
पति की कनपटी पर तमंचा लगाया तो पत्नी ने पकड़े बदमाशों के पैर
डॉ. सुनीता लेडी लायल अस्पताल में कार्यरत हैं। वह दहशत में हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने आते ही पति को तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। इससे वो दहशत में आ गईं। बदमाश लगातार पति की कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दे रहा था। इस पर उन्होंने बदमाश के पैर पकड़ लिए। कहा कि वो जैसा कहेगा करेंगे। जो ले जाना है ले जाए। मगर, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाए। इस दौरान दो बदमाश सहानुभूति भी दिखा रहे थे। यही कहता था कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह उन्हें छोड़ देंगे।

आगरा: डॉक्टर के घर डकैती कांड, आठ टीमें, 24 घंटे में 50 संदिग्धों से पूछताछ, नतीजा शून्य, दहशत में परिवार

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed