{"_id":"5ce51926bdec2207362d1d62","slug":"amar-ujala-lakshya-2019-education-fair-student-know-about-carrier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य ने दिखाई भविष्य की सही राह, छात्रों को एक छत के नीचे मिली पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य ने दिखाई भविष्य की सही राह, छात्रों को एक छत के नीचे मिली पूरी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 May 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
एजुकेशन एंड करियर फेयर में लगी विद्यार्थियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला लक्ष्य-2019 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड करियर फेयर’ पॉवर्ड बाई जीएलए यूनिवर्सिटी में पहले दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। कक्षा 12वीं के बाद किस क्षेत्र में भविष्य बनाना बेहतर रहेगा, उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। मेले में एक छत के नीचे कई विश्वविद्यालयों और जानेमाने शिक्षण संस्थानों के स्टाल लगे हैं। छात्र-छात्राएं बुधवार को भी मेले में पहुंचकर अपनी शंकाओं का समाधान करा सकते हैं।
Trending Videos
अमर उजाला लक्ष्य-2019 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड करियर फेयर’ में लगी विद्यार्थियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सर्व एसआरके मॉल, बाईपास रोड में आयोजित दो दिवसीय एजुकेशन फेयर का उद्घाटन मेयर नवीन जैन ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप पाठ्यक्रम चुनने के लिए प्रेरित किया। मित्रों को देखकर कोई निर्णय लेने से बचने की सलाह दी। मेयर ने कहा कि अमर उजाला का कदम सराहनीय है। विद्यार्थियों को जिन जानकारियों को हासिल करने के लिए भीषण गर्मी में शिक्षण संस्थानों की दौड़ लगानी पड़ती है, वह जानकारी एक छत के नीचे मिल जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को जानकारी देते मोटिवेटर देवाशीष उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
मोटिवेटर देवाशीष उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी करियर का चयन खुद करें। रुचि के अनुरूप पाठ्यक्रम चुने, पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी। इंपैक्टर इंस्टीट्यूट के दिग्विजय सिंह, उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डॉ. विक्रांत शास्त्री, डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के वरुण ने भी व्याख्यान दिए। माइंडलर की ओर से साइक्रोमेटिक टेस्ट का आयोजन किया गया। ओवरसीज ने विदेशी में जाकर पढ़ाई करने के संबंध में जानकारी दी।
'लक्ष्य' में आए छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
उत्तम ग्रुप की ओर से बच्चों को निशुल्क फ्रेंच भाषा सिखाई जा रही है। जिसका कोर्स 60 दिनों का है। श्री सिद्धि विनायक की ओर से बच्चों को रियायती दरों पर कोर्स उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉक्टर एमपीएस ग्रुप ने अपन स्टाल पर भी लकी ड्रॉ कराकर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। गुरु प्रणाम कार्यक्रम में एवन इंस्टीट्यूट के विकास गर्ग, उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डॉ. विक्रांत शास्त्री का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
अमर उजाला एजुकेशन फेयर का लोगो
- फोटो : अमर उजाला
सिटी पार्टनर उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अलावा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कालेज, मोशन एकेडमी, डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, काबरा होराइजन, ईशान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, जेएस यूनीवर्सिटी, इंपैक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, बलूनी क्लासेज, आईआईएफसीए, श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, अविरल क्लासेज, रुद्रा एकेडमी, सुभारती यूनिवर्सिटी, महर्षि मार्कंडेय डीम्ड यूनिवर्सिटी, बडी फॉर स्टडी, ओवरसीज, माइंडलर, जीएनआइओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, एसआरएम यूनिवर्सिटी का सहयोग रहा।