फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: जानिए कौन हैं अमित शाह के राजनीतिक जीवन के मार्गदर्शक, कासगंज की रैली में याद कर किया नमन

Mon, 27 Dec 2021 12:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Dec 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah credits Kalyan Singh for taking BJP to the top position in Uttar Pardesh Politics
कासगंज में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को कासगंज में आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जुबां पर बार-बार पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का नाम था। दोनों ही दिग्गजों ने प्रदेश में भाजपा को शिखर पर पहुंचाने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दिया। अमित शाह ने अपने सफल राजनीतिक जीवन का मार्गदर्शक कल्याण सिंह को बताया। 



अमित शाह की जनसभा में प्रदर्शन: कासंगज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता को न्याय दिलाने की उठी मांग

जन विश्वास रैली में अपने संबोधन की शुरुआत करते ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए उन्हें नमन किया। भीड़ की ओर इशारा करते हुए बोले कि जो जन सैलाब उमड़ा है, वह यह बता रहा है कि बाबूजी का स्मरण जस का तस बना हुआ है। बाबूजी के बाद पहली बार कासगंज आया हूं। ब्रज में ही नहीं बल्कि प्रदेश में भाजपा को शिखर तक बाबूजी ने ही पहुंचाया। 

Amit Shah credits Kalyan Singh for taking BJP to the top position in Uttar Pardesh Politics
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
बाबूजी का आशीर्वाद आज भी मेरे साथ: शाह
अमित शाह ने कहा कि कासगंज की धरा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कर्मस्थली है। यही कल्याण सिंह थे, जब समय आया कि रामजन्म भूमि पर मंदिर बने या कुर्सी जाए। तो उन्होंने दो मिनट में कुर्सी को ठुकराकर प्रभु श्रीराम के मंदिर का रास्ता साफ कर दिया था। शाह ने कहा कि आज इस कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ मेरे पोस्टर लगे हैं। यह स्पष्ट कर रहा है कि बाबूजी का आशीर्वाद आज भी मेरे साथ है।
 
Amit Shah credits Kalyan Singh for taking BJP to the top position in Uttar Pardesh Politics
जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
कल्याण सिंह को याद कर भावुक हुए केशव प्रसाद
केंद्रीय गृहमंत्री के संबोधन से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जुबां पर भी कल्याण सिंह रहे। उन्होंने कासगंज को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कर्मभूमि बताई और पूर्व मुख्यमंत्री को यादकर भावुक दिखाई दिए। कहा कि राम मंदिर का सपना साकार करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जन सैलाब उमड़ा, लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि भी नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Shah credits Kalyan Singh for taking BJP to the top position in Uttar Pardesh Politics
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबूजी के सम्मान में सिर्फ यही अपील है कि कासगंज जिले की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को आप जिताएं। सही मायने में बाबूजी को सच्ची श्रद्धांजलि तब ही मिलेगी जब सपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त कर देंगे।
विज्ञापन
Amit Shah credits Kalyan Singh for taking BJP to the top position in Uttar Pardesh Politics
जनसभा में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। आप लोगों को सावधान रहना है। जिन्ना को आदर्श बताने वाले चुनावी हिंदू बनकर आएंगे। इन्हें सबक सिखाना है। उन्होंने दोहराया कि 100 फीसद वोट में 60 हमारा है जो 40 बचा उसमें भी हमारा बंटवारा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed