सब्सक्राइब करें

Agra Hospital Fire: आग लगने के पीछे साजिश, मृतक के पिता ने लगाया आरोप, जांच में खुलेगा राज

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy behind the fire at R Madhuraj Hospital in Agra
घटना के बाद अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के नरीपुरा स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार की सुबह आग लगने से अस्पताल संचालक राजन, उनके बेटे ऋषि और बेटी सिमरन की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बड़ा सवाल यह है कि आग कैसे लगी? मृतक संचालक के पिता ने आग लगने के पीछे साजिश की आशंका जाहिर की है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की है। हालांकि पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। इसकी रिपोर्ट अभी मिलना बाकी है। अग्निशमन विभाग प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मान रहा है, लेकिन जांच के बाद ही सही कारण बताने की बात कही है। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। 


संबंधित खबर- Agra Hospital Fire: आग में फंसे थे बेटा-बेटी, बचाने गए अस्पताल संचालक, मौत के आगोश में समाए तीनों
 
Trending Videos
Conspiracy behind the fire at R Madhuraj Hospital in Agra
अस्पताल संचालक राजन के पिता गोपीचंद - फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता गोपीचंद ने अस्पताल परिसर में बनी दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। इसके पीछे साजिश की आशंका जताई। पुलिस को भी अवगत कराया है, जिस पर पुलिस टीम जांच कर रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी साक्ष्य संकलन किया है, जिस जगह पर आग लगी थी, वहां पर फोम मिली है। अब इसमें आग कैसे लगी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Conspiracy behind the fire at R Madhuraj Hospital in Agra
अस्पताल में जला पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट से आग लगने का लग रहा है। हालांकि अभी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। लोअर ग्राउंड फ्लोर पर अस्पताल बना हुआ था, जिसमें छह बेड थे। अपर ग्राउंड फ्लोर पर घर और दरवाजे की तरफ दुकान बनी हुई थी।
Conspiracy behind the fire at R Madhuraj Hospital in Agra
घटना के अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
दूसरी मंजिल पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है। दुकान के अंदर एक डक्ट बनी हुई थी। इससे ही धुआं घर के अंदर गया। पूरे घर में धुआं भरने से तीनो लोग फंस गए थे। उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। दमकल कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला था। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दम घुटने से तीनों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Conspiracy behind the fire at R Madhuraj Hospital in Agra
अस्पताल संचालक राजन, उनकी बेटी और बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में आग लगने के जब चीख-पुकार मची तो लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। धुएं के बीच से अस्पताल संचालक और उनकी बेटी और बेटे को बाहर निकालकर लाए। लेकिन उनकी जान नहीं बचा सके। इस दर्दनाक हादसे ने लोगों का दिल झकझोर दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed