फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2021: आगरा के बाजारों में दिखने लगी दीपोत्सव की रंगत, दुकानों पर सजे नए-नए उत्पाद

Sat, 30 Oct 2021 04:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
diwali 2021: designer diyas and lights in the market in agra
दिवाली के लिए सज गया बाजार - फोटो : अमर उजाला

दिवाली की रंगत आगरा के बाजारों में दिखने लगी है। शाम को भीड़ उमड़ रही है। तोहफों की दुकानों से लेकर ज्वैलरी, घर के सजावट के सामान के प्रतिष्ठानों पर लोग खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में जैल की मोमबत्ती और दीपक लोगों की पसंद बने हुए है। व्यापारियों को इस बार धनतेरस पर गणेश-लक्ष्मी से कृपा की आस है। सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामानों की प्री बुकिंग जारी है।



इस दिवाली जैल की मोमबत्ती और दीपक से भी घर-आंगन दमकेगा। बाजार में इन उत्पादों ने दस्तक दे दी है। लोग इन्हें पसंद भी कर रहे हैं। आकर्षक रंगों व डिजाइनों से सजे इन दीपकों में तेल की जगह जैल भरी रहती है। बाती भी लगी रहती है। दो सौ से शुरू होकर आठ सौ रुपये तक की रेंज में यह बाजार में मौजूद हैं। 

diwali 2021: designer diyas and lights in the market in agra
डिजाइनर दीया - फोटो : अमर उजाला
रोशनी के त्योहार दिवाली में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। बाजार सज चुके हैं। खरीददारी भी जारों पर है। स बार बाजार में घर को सजाने और दमकाने के लिए कई नए उत्पाद आए हैं। गिफ्ट आइटम के थोक विक्रेता राकेश अग्रवाल बताते हैं कि जैल की मोमबत्ती और दीपक लोगों की खासी पसंद बने हुए हैं। हालांकि दीपक तो वही मिट्टी का है लेकिन उसके रंग, रूप व डिजाइन पर आधुनिकता की परत चढ़ गई है। 
diwali 2021: designer diyas and lights in the market in agra
जैल के दीपकों की खूब मांग - फोटो : अमर उजाला
मिट्टी के बने इन दीपकों में जैल भरी हुई है। साथ में एक बाती भी है। अलग-अलग आकारों जैसे कमल के फूल, स्वास्तिक, श्रीगणेश, मछली के आकार के दीपक और उन पर उकेरी गई विभिन्न रंगों से बनी कलात्मक डिजाइनों की बाजार में मौजूद है। ये दीपक प्रकाश फैलाने के साथ-साथ रंगोली का काम बखूबी कर रहे हैं। घर की देहरी हो या ड्राइंगरूम का कोई भी कोना, डाइनिंग टेबल हो या पूजा घर, कहीं भी इन सजावटी दीपकों को किसी भी थीम में बना कर इन्हें रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021: designer diyas and lights in the market in agra
सराफा बाजार - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर्व को देखते हुए सराफा व्यापारियों की तैयारी पूरी है। इस बार व्यापारियों को दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की कृपा बरसने की उम्मीद है। धनतेरस पर करीब 180 करोड़ रुपये का कारोबार होनी की उम्मीद है। इस बार दिवाली को लेकर व्यापारियों को बहुत आस है। बाजारों में भीड़ देख व्यापारियों के चेहरों पर भी चमक आ गई है। 
विज्ञापन
diwali 2021: designer diyas and lights in the market in agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के लिए सराफा व्यापारियों ने लोगों की मांग पर वजन में कुछ हल्के उत्पाद भी बाजार में उतारे हैं। इनमें आठ ग्राम सोने का सिक्का काफी डिमांड में है। साथ ही चांदी के उत्पादों की भी पूरी रेंज बाजार में मौजूद है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर करीब 180 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed