फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty: फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं बांकेबिहारी मंदिर, ठाकुरजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Fri, 29 Jul 2022 08:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
film actress shilpa shetty performed worship in banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्री बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करने नेता से लेकर अभिनेता तक आते हैं। इसी कड़ी में हरियाली तीज से पहले शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी तीर्थनगरी पहुंचीं। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने फिल्म अभिनेत्री का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान वह आध्यात्मिक रंग में सराबोर नजर आईं। ठाकुरजी के दर्शन करने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। 



बता दें कि हरियाली तीज पर जन-जन के आराध्य ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज हरे रंग की पोशाक धारण कर स्वर्ण हिंडोले में विराजेंगे। हरियाली तीज 31 जुलाई रविवार को है। इस दिन ठाकुर बांकेबिहारी 12 घंटे स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। इसे लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। 

film actress shilpa shetty performed worship in banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शुक्रवार शाम के समय बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचीं। उन्हें श्रद्धालुओं ने पहचान लिया। वह करीब 15 मिनट तक मंदिर में रही। इस दौरान बांकेबिहारी की मनोहरी छवि को अपलक निहारती रहीं। 
film actress shilpa shetty performed worship in banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को ठाकुरजी का अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करने के बाद वह दिल्ली चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
film actress shilpa shetty performed worship in banke bihari temple vrindavan
सोने का हिंडोला - फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी स्वर्ण जड़ित हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देंगे। बांकेबिहारी महाराज 12 घंटे हिंडोले में विराजेंगे, जिसमें सवा 6 घंटे सुबह राजभोग सेवा में और 6 घंटे शयनभोग सेवा के दर्शनों का समय होगा। 
विज्ञापन
film actress shilpa shetty performed worship in banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि हरियाली तीज पर ठाकुरजी को घेवर फैनी का विशेष भोग निवेदित किया जाता है। साथ ही राधारानी के समक्ष शृंगार की पिटारी रखी जाती है। इस सुहाग पिटारी में सोने की नथ अवश्य ही रखी जाती है, तभी शृंगार पूर्ण माना जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed