आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित होटल ताज विला के भूतल पर बने कमरे में मंगलवार सुबह आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने से होटल में मौजूद छह लोग फंस गए। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंच गए। उन्होंने छह लोगों को दूसरी मंजिल पर सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में काफी सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया।
थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के पास नोएडा के रहने वाले राज अरोरा का होटल ताज विला है। मंगलवार सुबह को तकरीबन सात बजे होटल के भूतल पर बने एक कमरे में आग लग गई थी। होटल कर्मियों ने पुलिस को बताया कि कमरे में कोई रुका नहीं था। अचानक आग लगने से होटल में धुआं भरने लगा। यह देखकर कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। मगर, फर्नीचर में आग लगने की वजह से आग फैल गई।