फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP : विधायक की कार चोरी कर शराब तस्करों को बेची, मास्टरमाइंड सहित पांच गिरफ्तार, बिहार-बंगाल तक जुड़े तार

Thu, 28 Jul 2022 09:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Jul 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
five thieves arrested with mastermind for Stealing MLA car in Agra
लग्जरी कार चोरी करता था यह गैंग - फोटो : अमर उजाला

आगरा सहित लखनऊ और प्रयागराज में लग्जरी कारों की चोरी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड सहित पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरगना कानपुर का रहने वाला है। वह अपने साथियों के साथ वाहन चोरी करता था। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से हाईटेक लॉक को पांच से दस मिनट में तोड़ देते थे। पुलिस से बचने के लिए फर्जी कागजात भी तैयार कर लेते थे। इसके बाद वाहनों की बिक्री बिहार और पश्चिम बंगाल में कर दी जाती थी। पुलिस ने आरोपियों से कार में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, प्रिंटर और औजार बरामद किए हैं।



आगरा के एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया थाना हरीपर्वत, कमला नगर और न्यू आगरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आदित्य, मोहम्मद आरिफ, जयप्रकाश पांडेय, प्रेम कुमार कुशवाहा और विपिन कुमार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की मारुति स्विफ्ट कार, 18 फर्जी नंबर प्लेट, ग्राइंडर मशीन किट बॉक्स, कलर प्रिंटर, चार डिवाइस, 53 इलेक्ट्रॉनिक चाबी, छह मास्टर चाबी सहित अन्य औजार और उपकरण के साथ 14500 रुपये, छह मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह आगरा सहित लखनऊ, प्रयागराज में कार से जाते हैं। वहां से कार की चोरी कर लेते हैं।

five thieves arrested with mastermind for Stealing MLA car in Agra
एक महीने पहले चोरी हुई थी विधायक की कार - फोटो : अमर उजाला

विधायक की कार चोरी कर शराब तस्करों को बेची

पुलिस ने बताया कि शहर में कार चोरी करने वाला गैंग सक्रिय था। इनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे थे। कमला नगर से एक महीने पहले सादाबाद से रालोद विधायक प्रदीप चौधरी की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी चोरी किया गया था। यह कार बिहार के गोपालगंज जिले के एक थाने में खड़ी हुई थी। कार शराब तस्करी में इस्तेमाल हुई थी। उसे बिहार पुलिस ने कब्जे में लिया था। चोरों ने शराब तस्करी करने वाले गैंग को कार बेच दी थी। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को गैंग के बारे में पता चला। इसके बाद गैंग आगरा में एक और वारदात करने वाला था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया।
five thieves arrested with mastermind for Stealing MLA car in Agra
आरोपियों से बरामद हुआ यह सामान - फोटो : अमर उजाला

मास्टरमाइंड ने छोड़ दी थी बीसीए की पढ़ाई

एसपी सिटी ने बताया कि गैंग का मास्टरमाइंड आदित्य है। वह कानपुर के किदवई नगर में रहता है। मूलरूप से मैनपुरी के बेवर का रहने वाला है। वह बीसीए कर रहा था, बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी। उसे तकनीकी की जानकारी है। इस कारण लग्जरी कार चोरी करने लगा। मोहम्मद आरिफ फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह चोरी की घटनाओं में साथ रहता है। वाहनों की रेकी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
five thieves arrested with mastermind for Stealing MLA car in Agra
कार चोर गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जयप्रकाश पांडेय उर्फ छोटू कानपुर का रहने वाला है। वह गाड़ियों का लॉक पांच से दस मिनट में उपकरणों की मदद से तोड़ देता है। इसके बाद इलेक्ट्रानिक  चाबी तैयार कर लेता है। प्रेम कुमार सिवान, बिहार और विपिन कुमार प्रयागराज के रहने वाले हैं। दोनों औजार रखने का काम करते थे। 
विज्ञापन
five thieves arrested with mastermind for Stealing MLA car in Agra
चोरों से बरामद हुआ यह सामान - फोटो : अमर उजाला
आरोपी प्रिंटर से फर्जी आरसी तैयार करते थे, जिससे रास्ते में पुलिस के रोकने पर कागजात दिखा सकें। बेचने में भी इन्हीं कागजात का प्रयोग करते थे। चार डिवाइस से गाड़ियों को हैक करते थे। आदित्य के खिलाफ आगरा के अलावा प्रयागराज और लखनऊ में नौ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरिफ पर नौ, जयप्रकाश पर आठ, प्रेम कुमार पर सात और विपिन पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed