फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar during rally in protesting against UGC in Agra

यूजीसी के विरोध में हंगामेदार प्रदर्शन: पुलिस से तीखी नोकझोंक, जमीन पर गिरे इंस्पेक्टर: हाईवे पर लगाया जाम

Tue, 01 Sep 2026 03:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 01 Sep 2026 03:02 PM IST
सार

आगरा में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन के दाैरान हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शन के दाैरान इंस्पेक्टर जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि उन्होंने लाठी चलाई। इससे भीड़ आक्रोशित हो उठी। हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Uproar during rally in protesting against UGC in Agra
यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन के दाैरान हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर में यूपीसी के विरोध में मंगलवार को खंदौली से बाइक रैली निकालकर एत्मादपुर तहसील पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर बैठकर विरोध जताया। इसके बाद तहसील परिसर में भीड़ जुट गई। यहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तहसील परिसर में प्रदर्शन के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान क्राइम इंस्पेक्टर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने भीड़ पर लाठी चला दी। लाठी चलने से प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और मौके पर हंगामा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने क्राइम इंस्पेक्टर को एक अधिवक्ता के केबिन के अंदर ले जाकर सुरक्षित किया। घटना की सूचना पर एसीपी और एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी क्राइम इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। लोगों ने तहसील परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर भी विरोध जताया। मौके पर लगातार नारेबाजी और हंगामा जारी रहा। इसके बाद प्रदर्शन हाईवे पर पहुंच गए। हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed