सब्सक्राइब करें

छुट्टा गोवंश...खतरे में जान: फिरोजाबाद में 18 दिनों में चार लोगों की मौत, सुध नहीं ले रहे अफसर

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
four people died in bull attacks last 18 days in firozabad
फिरोजाबाद में छुट्टा गोवंश बन रहे खतरा - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले में गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। लोगों की जान जा रही है। छुट्टा गोवंश के हमले से 18 दिन में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़ने के लिए अफसर पहल करते दिखाई नहीं दे रहे। शहर में बजरिया स्थित सब्जी मंडी, सुहागनगर सब्जी मंडी, रसूलपुर स्थित सब्जी मंडी, जलेसर रोड झील की पुलिया, कोटला रोड पुलिस चौकी के आसपास के अलावा सैलई चौराहा के आसपास गोवंश काफी संख्या में देखे जा सकते हैं। जिम्मेदार अफसर जगह का अभाव होने की बात कहते हुए इनको पकड़ने से हाथ खड़े कर देते हैं। जबकि नगर निगम क्षेत्र में दो गोशालाएं हैं। एक आर्यनगर स्थित तिलक इंटर कॉलेज के पास और दूसरी जलेसर रोड ककरऊ कोठी के समीप कान्हा गोशाला है। 

18 दिन में इन लोगों की हुई मौत

  • 15 फरवरी को गोवंश के हमले से मैलई मोहम्मदपुर निवासी किशन व उसके पुत्र रितिक की उपचार के दौरान मौत।
  • 20 फरवरी को नारखी थाना क्षेत्र के गांव भौडेला निवासी राजवेटी की गोवंश के हमले से मौत।
  • 24 फरवरी को रुपसपुर के समीप गोवंश ट्रेन से टकराई। छह गोवंश की मौत, हादसा बचा।
  • 04 मार्च की रात ममता डिग्री कॉलेज के समीप ऑटो सवार पिता की मौत, बेटा घायल।
Trending Videos
four people died in bull attacks last 18 days in firozabad
छुट्टा गोवंश - फोटो : अमर उजाला

सब्जी मंडी में आए दिन मचती है भगदड़

कोटला रोड नवीन फल एवं सब्जी मंडी में जहां हजारों की संख्या में हर रोज किसान और सब्जी विक्रेता पहुंचते है। वहीं यहां पर गोवंश का जमावड़ा रहता है। यहां पर करीब बीस से अधिक गोवंश मौजूद रहते हैं। शनिवार सुबह दो गोवंशों के बीच झगड़ा होने से अफरातफरी मच गई थी। फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे किसान सब्जी छोड़कर जान बचाकर भागने के लिए विवश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
four people died in bull attacks last 18 days in firozabad
छुट्टा गोवंश - फोटो : अमर उजाला
रानीनगर के सूरजपाल ने कहा कि गोवंश आए दिन आपस में लड़ जाते हैं। इससे रास्ता बाधित होता है तो कई बार लोग इनकी चपेट में आकर घायल भी हुए हैं। इनको पकड़वाने की सुध कोई नहीं ले रहा। सागर कुमार ने कहा कि शनिवार को मंडी में दो गोवंशों के बीच झगड़ा हुआ था। अफरातफरी मचने के साथ ही भगदड़ मच गई थी। किसान सब्जी छोड़कर जान बचाकर दुकानों में घुस गए थे। 
four people died in bull attacks last 18 days in firozabad
सड़क पर घूमता गोवंश - फोटो : अमर उजाला
नारखी ब्लॉक के बछगांव निवासी नवी खां ने कहा कि शाम के समय काफी संख्या में गोवंश जलेसर रोड झील की पुलिया के पास एकत्रित रहते हैं। जो आए दिन ठेले आदि पलट देते हैं। इनसे दिक्कत होती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। रहना के अमर सिंह ने बताया कि ठेल पर हरी सब्जी देखते ही गोवंश ठेल के पास आ जाते हैं। डंडे से मारने पर वह हमला कर देते हैं। इससे खुद की जान को खतरा हो जाता है। कई बार ठेल भी पलट दी है।
विज्ञापन
four people died in bull attacks last 18 days in firozabad
सड़क पर घूमते गोवंश - फोटो : अमर उजाला
अभियान चलाकर पकड़े थे 215 गोवंश 
जेडएसओ दलवीर सिंह ने बताया कि फरवरी माह में अभियान चलाकर करीब 215 गोवंश व गायों को पड़ा था। पशु चिकित्साधिकारी के माध्यम से विभिन्न गोशालाओं में भेजा था। नगर निगम की गोशालाओं में इनको रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। जिससे दिक्कत आती है।

सीडीओ चर्चित गौड़ ने कहा कि गोवंश को गोसंरक्षण केंद्रों में रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण अंचल में हर ब्लाक में गोशालाएं स्थापित की गई है। गोवंश सड़क पर नहीं आने पाए इसके लिए प्रयास किया जाएगा। ताकि इस तरह के हादसे रोके जा सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed