{"_id":"6224d05b8074c975384b3e94","slug":"holi-2022-holi-played-with-flowers-and-laddu-in-ramanreti-ashram-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज में होली का उल्लास: रमणरेती आश्रम में 11 कुंतल फूलों से खेली गई होली, लड्डूओं के साथ बरसा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में होली का उल्लास: रमणरेती आश्रम में 11 कुंतल फूलों से खेली गई होली, लड्डूओं के साथ बरसा गुलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Mar 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रमणरेती आश्रम में होली की धूम
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मथुरा समेत पूरे ब्रज में होली का उल्लास छाया हुआ है। यहां मंदिरों में प्रतिदिन होली के आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में महावन स्थित रमणरेती आश्रम में रविवार को भव्य होली का आयोजन हुआ। जिसमें श्रीकृष्ण एवं राधारानी की युगल जोड़ी ने लड्डू और फूलों की होली खेली। वृंदावन से आए कलाकारों ने रास किया। पूरा पंडाल अबीर-गुलाल से रंगमय हो गया। इस दौरान मत जइयो सखी री अकेली पनघट पे.. आदि रसिया गाए गए। होली के उल्लास में डूब श्रद्धालु जमकर नाचे।
आश्रम में कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज, पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्यामसुंदर दास, कार्ष्णि स्वरूपानंद महाराज, स्वामी हरदेवा नंद आदि संतों ने ठाकुर रमणबिहारी की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। होली महोत्सव में शामिल होने महावन, गोकुल और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव के चौथे दिन होली महोत्सव मनाया गया। इसमें वृंदावन धाम से ब्रज माधुरी लीला संस्थान के भगवत किशोर व्यास के सानिध्य में रास का मंचन हुआ।
Trending Videos
2 of 6
रमणरेती आश्रम में खेली गई फूलों से होली
- फोटो : अमर उजाला
रमणरेती आश्रम में साधु-संतों ने भगवान और भक्तों के साथ होली खेली। इस दौरान परंपरा का निर्वहन करते हुए कुछ गुलाल उड़ाया गया। संत कार्ष्णि गुरु शरणानन्द ने पहले थोड़ा सा गुलाल भगवान के स्वरूप को लगाया और उसके बाद भक्तों पर फूलों की बरसात की गई। रमणरेती आश्रम में फूलों की होली के लिए 11 कुंतल फूल लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
रमणरेती आश्रम में होली की धूम
- फोटो : अमर उजाला
गोपाल ठाकुर व्यास की मंडली द्वारा भव्य फूलों की होली का मंचन किया गया। अपने लड्डू गोपाल को लेकर मेरठ से आई छवि और अलीगढ़ से आई नीतू ने रमणरेती आश्रम में होली का आनंद लिया। उनका कहना था कि वह हर बार यहां होली के कार्यक्रम में शामिल होने आती हैं। बड़ा आनंद आता है।
4 of 6
रमणरेती आश्रम में होली की धूम
- फोटो : अमर उजाला
सब जग होरी ब्रज में होरा की कहावत यूं ही नहीं है। ब्रज में होली का अद्भुत आनंद है। यहां जितने दिन की होली होती है, उतने ही होली के रूप व रंग देखने को मिलते हैं। इस 40 दिवसीय उत्सव में कहीं लड्डू और फूलों की होली होती है तो कहीं लाठियों से रंग बरसता है।
विज्ञापन
5 of 6
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज मंडल में होली के त्योहार की शुरूआत वसंत पंचमी से हो चुकी है। मंदिरों में फाग की धमारों के बीच अब अबीर-गुलाल उड़ने लगा है। ब्रज की होली नंदगांव-बरसाना से अपने यौवन पर आती है। यहां लाठियों से बरसा रंग और अबीर-गुलाल के सतरंगी बादल होली के रूप में देश में छाने लगते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।