फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गतिमान एक्सप्रेस: देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन ने छह साल किए पूरे, 90 मिनट में दिल्ली से पहुंची आगरा

Tue, 05 Apr 2022 11:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
India first semi high speed train gatiman express completed six years
गतिमान की छठी वर्षगांठ पर काटा गया केक - फोटो : अमर उजाला

देश की सबसे तेज चलने वाली पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के संचालन के मंगलवार को छह साल पूरे हो गए हैं। दिल्ली से झांसी के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के साथ ही यात्रियों में इजाफा हो गया है। अभी तक देश में गतिमान की रफ्तार से कोई ट्रेन संचालित नहीं हो पाई है।



मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सेमी हाई स्पीड गतिमान एक्सप्रेस की छठवीं वर्षगांठ मनाई गई। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिजाइन का केक को काटा गया। इसके बाद सीनियर लोको पायलट पंकज गर्ग और सहायक लोको पायलट राजपाल ने गतिमान एक्सप्रेस की कमान संभाली और आगरा के लिए रवाना हुए। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर 90 मिनट में सुबह 9:50 पर आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंच गई। 

India first semi high speed train gatiman express completed six years
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का संचालन पांच अप्रैल 2016 को हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से आगरा के बीच शुरू किया गया था। दो साल बाद इसका विस्तार झांसी तक कर दिया गया, लेकिन इसकी रफ्तार में कोई बदलाव नहीं आया।
India first semi high speed train gatiman express completed six years
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
आगरा से झांसी के बीच भी ट्रैक पर गतिमान की रफ्तार को बढ़ाकर 130 से 180 किमी प्रति घंटे तक किया गया। अब यह शुक्रवार को छोड़कर पूरे सप्ताह संचालित हो रही है। ट्रेन के संचालन की शुरुआत से ही इसमें दिल्ली रेलवे के सीनियर लोको पायलट पंकज गर्ग कमान संभालते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
India first semi high speed train gatiman express completed six years
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि वंदेभारत एक्सप्रेस और शताब्दी, राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की रफ्तार भी 130 किमी प्रति घंटे से ज्यादा नहीं है। गतिमान एक्सप्रेस का ट्रायल 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से किया गया था। छठवीं वर्षगांठ पर गतिमान एक्सप्रेस को निजामुद्दीन से रवाना किया गया। 
विज्ञापन
India first semi high speed train gatiman express completed six years
आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस गाड़ियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने एक-एक कोच की वृद्धि की है। लखनऊ इंटरसिटी में एक 3-टीयर शयनयान और रामनगर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच जोड़े गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed