{"_id":"624b16a8250ccd176e429b05","slug":"navratri-2022-magical-aarti-performed-at-nari-semari-mata-temple-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दीपक की लौ हो गई आरपार, नहीं जली चादर, नरी-सेंमरी देवी मंदिर में आरती देख भक्त हुए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दीपक की लौ हो गई आरपार, नहीं जली चादर, नरी-सेंमरी देवी मंदिर में आरती देख भक्त हुए हैरान
मथुरा के गांव नरी-सेंमरी में तीज की चमत्कारिक आरती की झलक पाने के लिए सोमवार को सैकड़ों भक्त उमड़े। देवी मां के परम भक्त ध्यानू भगत (आगरा) के परिजनों ने तीज की चमत्कारिक आरती की। इस दौरान बड़े-बड़े दीपकों की लौ कपड़े की चादर के आरपार हो गई, मगर चादर नहीं चली। यह देख श्रद्धालुजन मां के जयकारे लगाने गए। सच्चे दरबार की जय, देवी मैया की जय के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। भीड़ में हर कोई आरती की एक झलक पाने को आतुर दिखाई दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम कमलेश गोयल एवं सीओ वरुण कुमार, छाता कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार एवं मेला प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीरज भाटी ने मय पुलिस बल के तैनात रहे।
2 of 5
नरी सेंमरी देवी मंदिर में हुई चमत्कारिक आरती
- फोटो : अमर उजाला
नरी-सेंमरी स्थित देवी मंदिर परिसर से प्रथम आरती आगरा निवासी पूर्व विधान परिषद सदस्य अनुराग शुक्ला के पुत्र अनिरुद्ध शुक्ला, केशन बल्लभ ने शाम सात बजे निकाली। इस आरती को देखने के लिए सैकड़ों भक्त अपने-अपने स्थानों पर टकटकी लगाए बैठे थे।
3 of 5
नरी सेंमरी देवी मंदिर में हुई चमत्कारिक आरती
- फोटो : अमर उजाला
बडे़-बडे़ दीपकों की तेज लौ के ऊपर सफेद चादर को रखा गया। चादर के आरपार दीपक की लौ निकल गई, मगर चादर नहीं जली। इसके बाद ध्यानू भगत के तीन और परिजनों ने इसी तरह देवी मां की आरती की। अनूठी आरती देखकर भक्त आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नरी सेंमरी देवी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
ध्यानू भगत नगरकोट कांगड़ा से लाए थे देवी मां को
आगरा निवासी ध्यानू भगत नगरकोट कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) वाली देवी मां के परम भक्त थे। कहा जाता है कि उन पर देवी मां की कृपा थी। ध्यानू भगत की सेवा से मां ने प्रसन्न होकर एक दिन वरदान मांगने को कहा। इस पर ध्यानू ने देवी मां से आगरा चलने का वर मांगा। देवी मां ने भक्त ध्यानू के सामने एक शर्त रख दी कि रास्ते में तू जहां भी पीछे मुड़कर देखेगा तो मैं वहीं अंर्तध्यान हो जाऊंगी।
विज्ञापन
5 of 5
नरी सेंमरी देवी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
शर्त के बाद देवी मां भक्त के साथ आगरा के लिए चल पड़ीं। रास्ते में छाता के सेंमरी गांव के निकट भक्त को पीछे देवी मां के आने पर कुछ शक हुआ तो मुड़ कर देख लिया। बस देवी मां वहीं अंर्तध्यान हो गईं। सेंमरी की झाड़ियों में मां का विग्रह मिला, तभी से यहां पूजा हो रही है। ध्यानू के वंशज यही आकर पूजा-अर्चना करते हैं। यहां नवरात्र में तीज पर चमत्कारिक होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।