{"_id":"60d0b5558ebc3e32bd02205e","slug":"indian-badminton-player-saina-nehwal-offered-prayers-at-banke-bihari-temple-in-vrindavan-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल का ब्रज भ्रमण : भारतीय बैडमिंटन स्टार ने पति संग किए श्री बांकेबिहारी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइना नेहवाल का ब्रज भ्रमण : भारतीय बैडमिंटन स्टार ने पति संग किए श्री बांकेबिहारी के दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वृंदावन: साइना नेहवाल ने किए श्री बांकेबिहारी के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने पति पी कश्यप के साथ श्री बांकेबिहारी मंदिर और निधिवन में दर्शन किए। ठाकुरजी के दर्शन कर अभिभूत हुईं बैडमिंटन स्टार ने कान्हा की लीला स्थलियों को देखने के लिए फिर से यहां आने की जिज्ञासा जाहिर की। सोमवार को आगरा से वृंदावन पहुंचीं ओलंपियार्ड साइना नेहवाल ने श्री बांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। यहां पति के साथ दीपक भी जलाया। विधिवत पूजन-अर्चन करते हुए मनौती मांगी। पूजन के साथ उन्होंने मंदिर परिसर की भव्यता को भी निहारा। इससे पहले साइना ने आगरा के एक होटल से फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसके बैकग्राउंड में ताजमहल दिखाई दे रहा है। यहां सिकंदरा स्थित अकबर टूम (मकबरा) स्मारक का भ्रमण किया।
वृंदावन: साइना नेहवाल और पी. कश्यप ने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई
- फोटो : अमर उजाला
श्री बांकेबिहारी के दर्शन के बाद मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा के आग्रह पर साइना नेहवाल श्री बांकेबिहारी के प्राकट्य स्थल निधिवन राज पहुंचीं। यहां उन्होंने स्वामी हरिदास जी की साधना स्थली को देखा। यहां सेवायतों ने पूजन-अर्चन कराया। ठाकुर जी के दर्शन के बाद उनको भगवान का अंग वस्त्र (पाटुका) और प्रसाद भेंट किया गया।
3 of 5
वृंदावन: साइना नेहवाल और पी.कश्यप ने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई
- फोटो : अमर उजाला
जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने साइना नेहवाल को निधिवन से जुड़े तथ्यों से अवगत कराया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर और निधिवन को देखकर आनंदित हुईं साइना नेहवाल ने एक बार फिर यहां आकर भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलियों के दर्शन के साथ सूरदास के पदों से जुड़े स्थलों को देखने की अभिलाषा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर
- फोटो : social media
वृंदावन भ्रमण से पहले बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें बैकग्राउंड में ताजमहल दिखाई दे रहा है। नेहवाल द्वारा दो वीडियो शेयर किए गए हैं। एक वीडियो में ताजमहल का सुनहरा व्यू नजर आ रहा है। दूसरे वीडियो में ताजमहल का नाइट व्यू है।
विज्ञापन
5 of 5
आगरा: अकबर टूम में साइना नेहवाल ने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई
- फोटो : अमर उजाला
साइना नेहवाल ने सोमवार को सिकंदरा स्थित अकबर टूम (मकबरा) स्मारक का भ्रमण किया। बता दें कि साइना नेहवाल और पी. कश्यप दोनों खिलाड़ी देशभर के स्मारकों के भ्रमण पर हैं। साइना नेहवाल ने पिछले सप्ताह दिल्ली में लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायूं का मकबरा सहित कई अन्य स्मारकों का भ्रमण किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।