सब्सक्राइब करें

नारी शक्ति से खिल उठा ताज: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पहली बार पुरुषों को भी मिला निशुल्क प्रवेश

Mukesh Kumar मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day 2022 Tourists Get Free Entry To All Monuments Including Taj Mahal
ताजमहल में महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति की आमद से ताजमहल खिल उठा। मंगलवार को ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। ताजमहल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ पुरुषों को भी निशुल्क प्रवेश मिला। हालांकि निशुल्क प्रवेश होने के बावजूद सप्ताहांत के मुकाबले मंगलवार को ताजमहल में कम पर्यटक पहुंचे। ताजनगरी के लोग अपने परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पुरुष पर्यटकों से ज्यादा संख्या महिला पर्यटकों की रही। 

Trending Videos
International Women's Day 2022 Tourists Get Free Entry To All Monuments Including Taj Mahal
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने चार मार्च को आदेश जारी किया था कि महिला दिवस पर स्मारकों में महिलाओं को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। लेकिन सोमवार को जारी आदेश में न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों को भी निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई। संस्कृति मंत्रालय की ओर से भी यह आदेश जारी किया गया। जिसके तहत मंगलवार को सूर्योदय से लेकर सूर्योस्त तक पर्यटकों ने बिना टिकट के ताजमहल का दीदार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Women's Day 2022 Tourists Get Free Entry To All Monuments Including Taj Mahal
ताजमहल में महिला सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
निशुल्क प्रवेश होने के कारण सुबह से ही स्मारकों पर युवतियों और छात्राओं के ग्रुप नजर आने लगे। ताजमहल में युवतियों ने ग्रुप फोटोशूट कराए। ताजमहल पर सीआईएसएफ की महिला जवानों के हाथ सुरक्षा व्यवस्था रही।
International Women's Day 2022 Tourists Get Free Entry To All Monuments Including Taj Mahal
उर्स के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शाहजहां के उर्स के सप्ताह भर बाद पर्यटकों को मंगलवार को निशुल्क ताजमहल देखने का मौका मिला। ताजमहल में शाहजहां के उर्स में लगातार तीन दिन तक निशुल्क प्रवेश दिया गया था। उर्स के दौरान डेढ़ लाख से ज्यादा पर्यटक ताजमहल पहुंचे थे। 
विज्ञापन
International Women's Day 2022 Tourists Get Free Entry To All Monuments Including Taj Mahal
ताजमहल में सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
रविवार को करीब 25 हजार और शनिवार को 26 हजार पर्यटक ताजमहल पर पहुंचे थे, जिनमें से 450 विदेशी पर्यटक भी थे। इसके मुकाबले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कम भीड़ रही। जबकि पूरे दिन प्रवेश निशुल्क था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed